मध्य प्रदेश के सागर में हिस्ट्रीशीटर सुशील चौबे (40) की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। 25 नवंबर की रात कोतवाली क्षेत्र में हुई वारदात का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सागर, स्टार समाचार वेब
सागर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लाजपतपुरा इलाके में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश सुशील चौबे (40) की कुछ लोगों ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात 25 नवंबर की रात को हुई थी, जिसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल के अनुसार, बाहुबली कॉलोनी निवासी सुशील चौबे 25 नवंबर की रात लाजपतपुरा क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान उसका कुछ लोगों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने डंडों से सुशील चौबे पर जानलेवा हमला किया और उसकी जमकर पिटाई की।
गंभीर रूप से घायल सुशील चौबे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 27 नवंबर को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की, पंचनामा बनाया गया और शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
मृतक के भाई सुधीर चौबे ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके भाई के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई। उन्होंने मारपीट करने वालों में तुलसी प्रजापति और कुछ अन्य लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, सुधीर चौबे ने मारपीट की वजह स्पष्ट नहीं बताई है।
थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया कि सुशील चौबे कोतवाली और गोपालगंज थाने का निगरानी बदमाश (हिस्ट्रीशीटर) था। उसके खिलाफ पूर्व में पैसे छीनना, मारपीट करना समेत करीब दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
टीआई सिंघल ने पुष्टि की है कि, "सुशील चौबे के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी, और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामला दर्ज कर लिया गया है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।"

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।