बीती देर रात कलेक्टरों और एसपी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर सीएम ने कहा कि प्रदेश में नागरिकों का सामान्य जन-जीवन सुनिश्चित करने के लिए सभी तरह के अपराधों पर पूर्ण नियंत्रण किया जाए। कानून व्यवस्था की जिले में अच्छी और आदर्श स्थिति रहे, यह कलेक्टर-एसपी सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने रात्रि मुख्यमंत्री निवास प्रदेश के समस्त कलेक्टर्स, एसपी से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा चर्चा की।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
बीती देर रात कलेक्टरों और एसपी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर सीएम ने कहा कि प्रदेश में नागरिकों का सामान्य जन-जीवन सुनिश्चित करने के लिए सभी तरह के अपराधों पर पूर्ण नियंत्रण किया जाए। कानून व्यवस्था की जिले में अच्छी और आदर्श स्थिति रहे, यह कलेक्टर-एसपी सुनिश्चित करें। सीएम ने यह भी कहा- कलेक्टर-एसपी यह ध्यान रखें कि जिलों में खाद का संकट नहीं होना चाहिए और खाद के लिए लाइन लगने की शिकायत नहीं आनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि कुछ जिलों में खाद की लंबी लाइन लगने की शिकायतें आ रही हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए, भले ही एक दो दिन बाद खाद मिले। अगर कहीं लाइन लगती है तो वहां भी किसानों की सुविधा का ध्यान रखा जाए।
लापरवाही पर गिरेगी गाज
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी एसपी से दो टूक शब्दों में कहा-अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता हो। इसके साथ ही पुलिस की नियमित गश्त होना चाहिए। इसमें कोई कताही न बरती जाए। अगर कहीं से भी लापरवाही की शिकायत आई तो संबंधितों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
ठंड से बचाव के जरूरी
सीएम ने बैठक में सभी जिला कलेक्टरों से कहा कि अधिकांश जिलों में ठंड की अधिकता को देखते हुए जनता के लिए व्यवस्थाएं बनाएं। गांवों से शहरों में या केंद्रों में खाद क्रय करने आए किसान बंधुओं के लिए भी शीतकाल से बचाव के जरूरी उपाय करें।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने PWD संभाग-1 के EE जयदेव गौतम और SDO टीके जैन को 2.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। ठेकेदार के बिल भुगतान के बदले मांगी थी घूस।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने भोपाल में पेड़ों के चारों ओर 1 मीटर खुली जगह रखने और लहारपुर डैम में जहरीले सीवेज का प्रवाह रोकने के लिए नगर निगम और PWD को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
मध्यप्रदेश में 27 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की घोषणा के बाद 'नारी शक्ति वंदन' पर चर्चा होगी। जानें भोपाल में हुई आक्रोश रैली का पूरा विवरण।
लेंसकार्ट की कथित ग्रूमिंग पॉलिसी पर विवाद गहराया। भोपाल में हिंदू उत्सव समिति ने कर्मचारियों को तिलक लगाकर जताया विरोध। CEO पीयूष बंसल ने दी सफाई।
मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 52 पर आज यानी मंगलवार को दोपहर में ग्राम सनकोटा के पास एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। जिससे बस का अधिकांश हिस्सा जल कर खाक हो गया।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में मुलताई नगर परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी नीतू परमार के चुनाव को बहाल कर दिया है। अदालत ने निर्वाचन न्यायाधिकरण के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें भाजपा से जुड़े विजयी प्रत्याशी के चुनाव को रद्द कर दिया गया था।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में साइबर पुलिस ने कांग्रेस आईटी सेल के तीन नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों पर आरोपी है कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का गोपनीय पत्र सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्रह्माकुमारीज संस्था के स्थापना नवदशकोत्सव के उपलक्ष्य में संचालित पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान के रथ को आज रीवा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान पारिवारिक मूल्यों, संवाद और परस्पर समन्वय के प्रति लोगों को जागरुक करेगा।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की युगलपीठ, जिसमें मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति विनय सराफ शामिल हैं, के समक्ष राज्य सरकार ने बीना विधायक निर्मला सप्रे से जुड़े दल-बदल केस पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की।
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले से 5 किमी दूर सागर रोड पर आज सुबह- सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इंदौर से टीकमगढ़ आ रही महाकाल बस सर्विस की यात्री बस गोंगावर हनुमान मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।