सतना हवाई पट्टी के विस्तार के लिए मैहर बाईपास को शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है। सांसद गणेश सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर संभावनाओं की तलाश शुरू की है। आदर्श नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया भी तेज हो गई है ताकि एयरपोर्ट विस्तार में कोई बाधा न आए।

सतना, स्टार समाचार वेब
हवाई पट्टी के विस्तार के लिए मैहर बाईपास को शिफ्ट किया जाएगा। बाईपास को शिफ्ट कैसे किया जाए इसकी संभावनाएं प्रशासनिक स्तर पर तलाशी जाएंगी। सांसद गणेश सिंह ने मंगलवार को सतना एयरपोर्ट पहुंचकर एयरपोर्ट एथारिटी और राजस्व तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इसके बाद यह बात सामने आई। सांसद ने कहा कि आम लोगों को परेशान किए बगैर व्यवस्था में सुधार किया जाए। इस मौके पर उन्होंने सतना एयरपोर्ट की एयर स्ट्रीप की लम्बाई 1200 से 1800 मीटर उन्नयन किये जाने के लिए आवश्यक भूमि और एयरपोर्ट के विस्तार की संभावनाओं के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। सांसद ने कहा कि सतना एयरपोर्ट से भोपाल और इंदौर की कनेक्टविटी के प्रचार-प्रसार के लिए फ्लाइट के टाइम शेडयूल और टिकट बुकिंग काउंटर तथा टिकट लेने की एडवांस बुकिंग की प्रक्रिया की जानकारी का सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफार्म भी प्रचार-प्रसार किया जाये।
आदर्श नगर में चिन्हित किए गए आधा सैकड़ा से ज्यादा अतिक्रमण
हवाई अडडे की आराजी को अतिक्रमणमुक्त कराने की चल रही कवायदों के बीच मंगलवार को राजस्व महकमे की टीम ने आदर्श नगर क्षेत्र में हवाई पटटी की आराजी पर अवैध रूप से काबिज अतिक्रमणों को चिन्हित किया। बताया जाता है कि इस तरह के अतिक्रमण पूर्व में भी कई बार चिन्हित किए जा चुके हैं लेकिन उन पर कोई कार्रवाई न होने से वे अतिक्रमण अब भी हवाई पटटी की आराजी पर यथावत हैं।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर एयरपोर्ट एथारिटी के डायरेक्टर अशोक गुप्ता, एसडीएम राहुल सिलाड़िया, तहसीलदार सौरभ मिश्रा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग सहित राजस्व अमले की टीम ने एयरपोर्ट की हवाई पट्टी का विस्तार करने के लिए आवश्यक भूमि का मौका मुआयना भी किया। इस मौके पर श्रीराम मिश्रा, प्रदीप अरोरा, नीता सोनी, देवेन्द्र सिंह, पवन पांडेय सहित स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित थे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह