देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में क्रू मेंबर की भारी कमी से 70 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं। इंदौर एयरपोर्ट पर भी 4-5 फ्लाइट कैंसिल और कई लेट। जानें पूरे देश पर क्या पड़ा असर।

इंदौर. स्टार समाचार वेव
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) को बुधवार को एक बड़े परिचालन संकट का सामना करना पड़ा। सूत्रों के अनुसार, चालक दल (क्रू मेंबर) की भारी कमी के कारण एयरलाइन को देश भर से संचालित होने वाली 70 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई और एयरलाइन की व्यवस्था चरमरा गई।

इस संकट का असर इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी व्यापक रूप से देखा गया है:
4 से 5 उड़ानें रद्द: इंदौर एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 4 से 5 इंडिगो की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
उड़ानें लेट: इसके अलावा, इंदौर में एक दर्जन से ज्यादा इंडिगो की फ्लाइट लेट चल रही हैं।
क्षेत्रीय असर: बताया जा रहा है कि इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर को मिलाकर 11 से ज्यादा इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल हुई हैं।
उड़ानें रद्द होने की खबर का असर इंडिगो की मूल कंपनी InterGlobe Aviation Limited के शेयरों पर भी दिखा। सूत्रों के अनुसार, इस व्यवधान से एयरलाइन को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता है, क्योंकि कैंसिलेशन की स्थिति में यात्रियों को मुआवजा देना पड़ता है। एयरलाइन प्रवक्ता ने देरी और कैंसलेशन के लिए "टेक्नोलॉजी की दिक्कतों, एयरपोर्ट पर भीड़ और ऑपरेशनल जरूरतों" सहित कई कारणों का हवाला दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।