सतना जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड और पीकू वार्ड में हालात बेहद गंभीर हो चुके हैं। 30 बेड पर 68 बच्चों का इलाज चल रहा है। ब्रोंकाइटिस, वायरल फीवर, निमोनिया और टायफाइड जैसी बीमारियों से पीड़ित बच्चों को मजबूरी में फर्श पर लिटाकर इलाज करना पड़ रहा है। परिजन बेड शेयर करने को तैयार नहीं हैं, जबकि डॉक्टरों का कहना है कि रिकवरी में 5–6 दिन लगने से वार्ड खाली ही नहीं हो पा रहा।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड और पीकू में गंभीर बच्चों को जगह नहीं मिल रही है। इलाज के लिए परिजन बेड शेयर करने के लिए भी तैयार नहीं हो रहे हैं। हालत यह है कि बच्चों को मजबूरन फर्श में इलाज करना पड़ रहा है या एक बेड में ही दो बच्चों को लेटाया जा रहा है। बताया गया कि बच्चों में ब्रोंकालाइटिस की बीमारी अब तेजी से देखने को मिल रही है। बच्चों में इस समय निमोनिया, वायरल फीवर के साथ अब फेफड़े की सांस नली में सूजन तक देखने को मिल रही है, जिससे बच्चों में बुखार के साथ खांसी भी आरही है और बच्चा गंभीर स्थिति में पहुंच रहा है, इस बीमारी के चलते बच्चे को रिकवर होने में पांच से छ: दिन लग रहा है।
30 बेड में 68 बच्चे इलाजरत
चिकित्सकों के मुताबिक शिशु वार्ड में वर्तमान में 30 बेड में 68 बच्चे इलाजरत हैं। मरीज के परिजन बेड शेयर करने को तैयार नहीं होते जिस कारण बच्चों को जमीन पर ही इलाज किया जा रहा है। नीचे फर्श में ही इलाज के लिए एक गद्दे पर दो-दो बच्चे लिटाए गए हैं। चिकित्सकों ने कहा कि समझ में ही नहीं आरहा है कि नए आए मरीज बच्चे को कहां लेटकर इलाज करें। बच्चों में इस समय वायरल फीवर, निमोनिया, स्क्रब टाइफस, टायफाइड के साथ अब ब्रोंकालाइटिस कि बीमारी देखने को मिली है। बच्चों कि स्वांस नली में सूजन के चलते बच्चा गंभीर स्थित में पहुंच रहा है। बच्चे के प्लेटलेट्स डाउन हो रहे हैं। बच्चे को रिकवर होने में पांच से छ: दिन तक लग रहे हैं, ऐसे में वार्ड कैसे खाली होगा? चिकित्सकों के मुताबिक यही हाल पीकू वार्ड के भी हैं जहां 10 बेड में 25 से अधिक बच्चे भर्ती हैंै। वार्ड में कई गंभीर बच्चों को सांसनली में सूजन के चलते आॅक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ रही हैै।
15 दिनों में बढ़े ब्रोंका लाइटिस के मरीज
चिकित्सकों के मुताबिक पिछले 15 दिनों से बच्चों में ब्रोंका लाइटिस बीमारी देखने को मिल रही है। वायरल निमोनिया के चलते पहले से बच्चों को रिकवर होने में चार दिन लगता था और अब इस बीमारी के चलते बच्चा और क्रिटिकल स्टेज में पहुंच रहा है जहां रिकवेरी टाइम में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। बताया गया कि वार्ड में एनएचएम की गाइड लाइन के हिसाब से स्टाफ तो दिया गया है लेकिन इस समय मरीजों की बढ़ोत्तरी को देखें तो स्टाफ की कमी है। चिकित्सकों की माने तो अभी फिर मौसम में बदलाव आएगा और बच्चे फिर बीमार होंगे।
बीते चार दिन से बच्चा वार्ड में भर्ती है, बच्चे को टायफाइड की शिकायत है। वार्ड में जगह ही नहीं है। बच्चे का जमीन में इलाज किया जा रहा है।
पप्पू पाल, नागौद
बच्चे को पेट में दर्द की शिकायत पर विगत 11 सितम्बर को लेकर आए थे, वार्ड में सभी बेड भरे हुए हैं। कोई भी बेड शेयर करने के लिए तैयार नहीं है। नीचे भी केवल गद्दे दिए गए हैं, चादर घर से ही लेकर आए हैं ।
आराधना सेन, पतौरा
मौसम में बदलाव के चलते बच्चा और पीकू वार्ड फुल है, हमारी प्राथमिकता इलाज करना है। बच्चों में ब्रोंकलाइटिस के केस ज्यादातर देखने को मिल रहे हैं जिसमे रिकवरी में अधिक समय लग रहा है।
डॉ. संजीव प्रजापति, शिशु रोग विशेषज्ञ एवं इंचार्ज पीकू


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।