मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों के बाद 18 आईएएस के तबादले देर रात किए। इसमें अधिकतर अधिकारियों को जिला पंचायत का सीईओ पदस्थ किया गया है। दरअसल, मध्य प्रदेश में लंबे समय के इंतजार के बाद सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए।

वल्लभ भवन, भोपाल।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों के बाद 18 आईएएस के तबादले देर रात किए। इसमें अधिकतर अधिकारियों को जिला पंचायत का सीईओ पदस्थ किया गया है। दरअसल, मध्य प्रदेश में लंबे समय के इंतजार के बाद सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा रात 12.30 जारी आदेश में जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर, अपर संचालक और एसडीएम अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई जिलों में अधिकारियों को सीईओ जिला पंचायत के साथ-साथ अपर कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। आदेश के अनुसार, 18 आईएएस और 8 एसएएस को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें कुछ अधिकारियों को जिला पंचायत सीईओ नियुक्त किया गया है। वहीं, कुछ अधिकारियों को मंत्रालय और विभागीय पदों से हटाकर सीधे जिलों में जिम्मेदारी दी गई है। सतना जिला पंचायत सीईओ संजना जैन को स्थानांतरित कर अपर कलेक्टर मैहर बनाया गया। संस्कृति विभाग के उप सचिव जगदीश कुमार गोमे को सीईओ जिला पंचायत सिंगरौली पदस्थ किया गया। राज्य शिक्षा केंद्र के अपर मिशन संचालक हरसिमरन प्रीत कौर को सीईओ जिला पंचायत कटनी बनाया गया। तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की उप सचिव अंजली जोसेफ को सीईओ जिला पंचायत हरदा की जिम्मेदारी मिली।
सोजान सिंह रावत को नर्मदापुरम से हटाकर कर सीईओ जिला पंचायत ग्वालियर भेजा गया। सृष्टि देशमुख गौड़ा को अपर कलेक्टर खंडवा बनाया गया। निधि सिंह को अपर श्रम आयुक्त नियुक्त किया गया। जिला पंचायत शिवपुरी सीईओ हिमांशु जैन को जिला पंचायत नर्मदापुरम को सीईओ और जबलपुर अपर कलेक्टर सर्जना यादव को जिला पंचायत सीहोर का सीईओ बनाया गया है।
रीवा की अनुविभागीय अधिकारी वैशाली जैन को रतलाम जिला पंचायत और अपर कलेक्टर सीईओ, ग्वालियर डबरा अनुविभागीय अधिकारी दिव्यांशु चौधरी को डिंडोरी में अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत का सीईओ, सिंगरौली अनुविभागीय अधिकारी सृजन वर्मा को बुरहानपुर जिला अपर कलेक्टर और जिला पंचायत का सीईओ, शाजापुर अनुविभागीय अधिकारी अर्चना कुमारी को अनूपपुर जिला में अपर कलेक्टर और जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है।
वहीं खंडवा पुनासा के अनुविभागीय अधिकारी शिवम प्रजापति को शहडोल का अपर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है। शहडोल जिला सहायक कलेक्टर सौम्या आनंद को श्योपुर अपर कलेक्टर, जिला पंचायत का सीईओ, मंडला सहायक कलेक्टर आकिप खान को नर्मदापुरम पिपरिया का अनुविभागीय अधिकारी, सिवनी सहायक कलेक्टर पंकज वर्मा को खंडवा पुनासा में अनुविभागीय अधिकारी और बुरहानपुर जिले की अपर कलेक्टर सपना अनुराग जैन को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर की अपर संचालक पदस्थ किया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।