रीवा के विद्युत विभाग में ब्लैक लिस्टेड आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी पहचान बदलकर रिश्तेदारों की आईडी से दोबारा नौकरी पकड़ ली है। जबलपुर तक इस मामले की जानकारी पहुंची है और मुख्य महाप्रबंधक ने आदेश जारी कर कहा है कि किसी भी ब्लैक लिस्टेड कर्मचारी को काम करते पाए जाने पर वेतन से राशि वसूली जाएगी।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
विद्युत विभाग में एक नया खेल चल रहा है। विभाग ने ब्लैक लिस्टेड आउटसोर्स कर्मचारियों को दोबारा नौकरी में रखने पर रोक लगा दी है। ऐसे में ब्लैक लिस्टेड कर्मचारी रिश्तेदारों के नाम की आईडी लगाकर दोबारा से जम गए हैं। इसकी भनक जबलपुर तक पहुंच गई है। जबलपुर से आदेश जारी हो गया है। यदि जांच में कोई भी ब्लैक लिस्टेड कर्मचारी काम करते मिला तो इसकी वसूली अधीक्षण अभियंता से की जाएगी।
आपको बता दें कि विद्युत विभाग में मीटर रीडिंग से लेकर मेंटीनेंस तक का काम आउटसोर्स से कराया जा रहा है। हजारों की संख्या में रीवा जिला में आउटसोर्स कर्मचारी काम कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को काम में लापरवाही मिलने पर बाहर का रास्ता भी दिखाया जा रहा है। जबलपुर से कई कर्मचारियों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। उन्हें बाहर किए जाने का आदेश भी जबलपुर से जारी किया गया है। इन कर्मचारियों को विभाग ने कागजों में तो बाहर कर दिया लेकिन मैदान में अब भी डटे हुए हैं। कर्मचारियों ने अधिकारियों के साथ मिलकर कंपनी को ही धोखा देना शुरू कर दिया है। खुद की आईडी की जगह दूसरो की आईडी से नौकरी पा ली और अब भी विभाग में भर्रेशाही में लगे हैं। इसकी जानकारी मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर तक पहुंची तो हड़कंप मच गया है। जबलपुर से अधीक्षण अभियंता को अल्टीमेटम जारी किया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि ब्लैक लिस्टेड कर्मचारी विभाग में कहीं भी काम करते हुए मिले तो उनको भुगतान किये गए राशि की वसूली अधीक्षण अभियंता के वेतन से की जाएगी।
रीवा शहर संभाग में सबसे अधिक कर रहे काम
ब्लैक लिस्टेड कर्मचारियों को अधिकारियों का संरक्षण मिला हुआ है। दूसरों का डाक्यूमेंट लगाकर दोबारा से नौकरी पर जमें हुए हैं। कोई पत्नी के नाम से नौकरी कर रहा है तो कोई भाई और बहन के नाम से जमा हुआ है। रीवा जिला के सभी डिवीजन में ब्लैक लिस्टेड किए गए कर्मचारी काम कर रहे हैं। पश्चिम संभाग में चोरहटा डीसी में एक आउटसोर्स कर्मचारी अपने बेटे के नाम से काम कर रहा है। वहीं इंजीनियरिंग कॉलेज में एक आउटसोर्स कर्मचारी पत्नी की जगह सेवाएं दे रहा है। पश्चिम डिवीजन में ही एक डाटा आपरेटर ने अपनी भतीजी के डाक्यूमेंट का इस्तेमाल कर नौकरी हथियाई है। शहर संभाग में ब्लैक लिस्टेड मीटर रीडर जो बाहर करने के बाद भी जमें हैं। उनकी संख्या 40 फीसदी से अधिक है। सूत्रों की मानें तो इसी तरह मऊगंज और त्योंथर डिवीजन में भी ब्लैक लिस्टेड कर्मचारियों को दोबारा रख लिया गया है।
आदेश में स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं
मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर से मुख्य महाप्रबंधक ने आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि वाह्य स्रोत के माध्यम से कार्यरत वाह्य स्रोत कर्मियों को गंभीर कदाचरण कार्य के प्रति घोर लापरवाही एवं गंभीर अनियमितता के कारण कार्य से पृथक करते हुए ब्लैक लिस्टेड किया गया है। ब्लैक लिस्टेड किए गए कर्मचारियों को बिना अनुमति और अनुमोदन के उसी वृत्त या फिर अन्य जगहों पर वापस कार्य में रख लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि यदि आउटसोर्स कर्मचारी जिन्हें ब्लैक लिस्टेड किया गया है। यदि वह काम करते हुए कार्यस्थल पर मिलते हैं तो कार्यरत होने के दिनांक से वर्तमान समय तक जो भी राशि का भुगतान किया गया होगा। उसकी वसूली अधीक्षण अभियंता के वेतन से की जाएगी। इसके अलावा कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
जीरो बिलिंग मामले में हटाए गए एई कोर्ट से स्टे लेकर पहुंचे
शहर संभाग में जीरो बिलिंग के मामले में एई रविन्द्र कौशल का स्थानांतरण सीई रीवा ने अमरपाटन कर दिया था। स्थानांरण आदेश जारी होने के बाद उन्होंने स्थानांतरित जगह पर आमद दर्ज नहीं कराई। आदेश के विरुद्ध वह कोर्ट पहुंच गए थे। कोर्ट से उन्हें स्थगन मिल गया है। स्थगन मिलने बाद शुक्रवार को उन्होंने सीई के पास पहुंच कर उपस्थिति दर्ज कराई। शहर संभाग कार्यालय भी पहुंचे थे। वहीं दूसरी तरफ उनके स्थानांतरण के बाद एई कौशल की जगह पर अमरपाटन से एई जितेश त्रिपाठी ने पहुंच कर आमद दर्ज करा दी। कार्यभार भी सम्हाल लिया है। अब जोन को लेकर खींचतान मचनी तय मानी जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।