सतना विद्युत मंडल अगस्त माह में बिजली बिल वसूली का लक्ष्य हासिल नहीं कर सका। 95.29 करोड़ रुपए के मुकाबले केवल 29.35 करोड़ (30%) की ही वसूली हो पाई। सबसे कम वसूली रामपुर बाघेलान में रही। इस बीच मैहर में पेट्रोल पंप संचालक मितेश पर होटल निर्माण के दौरान बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया। विभाग ने 51,907 रुपए का दंडात्मक आदेश जारी किया है और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
विद्युत मंडल का सतना सर्किल अगस्त माह में लक्ष्य के अनुरूप बिजली बिल की वसूली नहीं कर पाया है। सतना वृत्त अंतर्गत अगस्त माह में 6 डिवीजनों को 95.29 करोड़ रुपए की बिजली बिल वसूली का का लक्ष्य दिया गया था। जिसके विरुद्ध अगस्त माह के अंतिम दिन तक 29.35 करोड़ रुपए राशि की ही बिजली बिल वसूली हो पाई है,जो कि लक्ष्य का 30 प्रतिशत ही है। बताया गया कि बिजली बिल की सर्वाधिक 57.47 प्रतिशत वसूली शहर संभाग में हुई, जबकि सबसे काम वसूली 11.90 प्रतिशत रामपुर बाघेलान डिवीजन में हुई। बिजली बिल वसूली में लक्ष्य अनुसार कम प्रगति पाए जाने पर एसई ने सभी कार्यपालन अभियंताओं को चेतावनी जारी की है और समय से लक्ष्य के अनुरूप बिजली बिल राजस्व वसूलने के निर्देश दिए हैं।
जारी है नोटिस भेजने का दौर
बताया गया कि अधीक्षण अभियंता पीके मिश्रा द्वारा सतत बिजली सप्लाई और राजस्व वसूली पर जोर देने के बावजूद भी लक्ष्य के अनुसार प्रगति नहीं पाई गई। सतना वृत्त अंतर्गत सभी 6 संभागों द्वारा अगस्त माह के बिजली बिलों की वसूली का शुरआत से ध्यान नहीं दिया गया। राजस्व वसूली के लिए दुसरे पखवाड़े से बिजली बिल वसूली अभियान को शुरू किया गया। अभियान अंतर्गत बिजली बिल बकायादारों के कनेक्शन काटने शुरू किये गए, जिसके बाद वसूली में तेजी आई। बताया गया कि विभाग द्वारा सभी बकायादारों को नोटिस भेजने की कार्यवाही भी शुरू है। बिजली बिल जमा न करने वालों पर कुर्की तक की कार्यवाही प्रस्तावित है।
हाईवे के बिल्डिंग निर्माण में बिजली चोरी, मैहर में सामने आई पेट्रोल पंप संचालक की करतूत
शहर की मर्यादा और सामाजिक गरिमा को कम करने वाली घटना उस समय सामने आई जब हाईवे के बगल पर भारत पेट्रोलियम के समीप निर्माणाधीन बिल्डिंग में अवैध विद्युत चोरी पकड़ी गई। इस मामले में एक पेट्रोल पंप संचालक मितेश का नाम सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत वितरण कंपनी के कर्मियों ने छापामार कार्रवाई कर जब होटल निर्माण स्थल का निरीक्षण किया, तो पाया कि वहां चोरी-छिपे विद्युत लाइन खींचकर भारी मात्रा में खपत की जा रही थी। वैधानिक कनेक्शन नहीं था, जांचोपरांत अधिनियम 2003 की धारा 135/138 के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए अधिकारियों ने 48,907 की क्षतिपूर्ति और 3 हजार रुपए की समन राशि सहित कुल 51 हजार 907 की दंडात्मक वसूली का आदेश पारित किया। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित अवधि तक भुगतान नहीं किया गया तो कठोर दंडात्मक दावेदारी न्यायालयीन स्तर पर सुनिश्चित की जाएगी।
गरीबों पर कठोरता, रसूखदारों पर छूट, यह परंपरा टूटी
अब तक प्राय: यह दृष्टिगोचर होता रहा है कि छोटी बस्तियों और निर्धन उपभोक्ताओं पर मामूली अनियमितता होने पर भी विभाग सख़्ती बरतता रहा है किन्तु जब रसूखदार तबके द्वारा अपराध होता है तो अक्सर चुप्पी साध ली जाती है। इस बार विभागीय अधिकारियों ने सिद्ध कर दिया कि कानून की कसौटी पर सब बराबर है। यह कदम निश्चित ही स्वागत योग्य है। नगर की चर्चा में यही प्रतिध्वनि है कि पेट्रोल पंप जैसे सार्वजनिक प्रतिष्ठान के संचालक द्वारा चोरी जैसे अनैतिक कृत्य का सहारा लेना सम्पूर्ण व्यापारी समाज के लिए लज्जाजनक है। जो लोग समाज में उच्च स्थान रखते हैं, वही यदि कानून तोड़ने का दुस्साहस करें तो यह नैतिक पतन की पराकाष्ठा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।