देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी के सेवन से हुई मौतों में अफसरों की भारी लापरवाही समाने आई है। जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिम्मेदारी तीन अफसरों को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा एक कमेटी भी जांच के लिए गठित करने के आदेश दिए हैं।

प्रभावित क्षेत्र में 4 एम्बुलेंस तैनात हैं। 14 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है।

इंदौर। स्टार समाचार वेब
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी के सेवन से हुई मौतों में अफसरों की भारी लापरवाही समाने आई है। जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिम्मेदारी तीन अफसरों को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा एक कमेटी भी जांच के लिए गठित करने के आदेश दिए हैं। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दरअसल, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि प्रशासन के साथ अस्पताल प्रबंधन ने सिर्फ तीन मौतों की ही आधिकारिक पुष्टि की है। इनमें नंदराम (70), उर्मिला (60) और ताराबाई कोरी (70) शामिल हैं। तीनों की मौत डायरिया से होना बताया गया है। अभी अलग-अलग अस्पतालों में 111 लोग भर्ती हैं।
पीएचई का प्रभारी उपयंत्री बर्खास्त
देर रात जिन लापरवाह अफसरों पर सीएम की गाज गिरी है, उसमें जोनल अधिकारी शालिग्राम सितोले, सहायक यंत्री योगेश जोशी को निलंबित कर दिया गया है, जबकि पीएचई के प्रभारी उपयंत्री शुभम श्रीवास्तव की तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त की गई है। जांच के लिए सीएम ने कमेटी का गठन किया है। जिसमें आईएएस नवजीवन पंवार के निर्देशन में कमेटी जांच करेगी। समिति में अधीक्षण यंत्री प्रदीप निगम व मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शैलेश राय को भी शामिल किया गया है।
क्षेत्र में दहशत का माहौल
क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जिन 3 अन्य लोगों की मौत हुई है, उनमें गोमती रावत (50), उमा कोरी (31), संतोष बिगोलिया शामिल हैं। दोनों भाऊ गली, भागीरथपुरा की रहने वाली थीं। गोमती रावत की मौत 26 दिसंबर को हुई थी। इससे पहले मंगलवार को नंदलाल पाल (75), उर्मिला यादव (69), उमा कोरी (31), मंजुला पति दिगंबर (74) और सीमा प्रजापत (50) की मौत की जानकारी सामने आई थी।
अरबिंदों में तीन की हालत गंभीर
इंदौर के वर्मा हॉस्पिटल में 30, ईएसआईसी हॉस्पिटल में 11, एमवायएच में पांच, त्रिवेणी अस्पताल में सात और अरबिंदो हॉस्पिटल में छह प्रभावितों को भर्ती किया गया है। वहीं अरबिंदो में तीन मरीजों की हालत काफी गंभीर है, उन्हें आईसीयू में रखा गया है। मरीजों की बढ़ी संख्या और हालात को देखते हुए सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी के निर्देश पर यहां 100 बेड वाले यूनिट की अलग व्यवस्था की गई है।
सभी का इलाज कराएगी सरकार
इधर, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त दिलीप यादव और सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। भागीरथपुरा क्षेत्र के सभी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि वहां से आने वाले मरीजों से इलाज का कोई शुल्क न लिया जाए। मरीजों के इलाज का खर्च शासन वहन करेगा। प्रभावित क्षेत्र में 4 एम्बुलेंस तैनात हैं। 14 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी सास गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। नियमित मजिस्ट्रेट के अवकाश पर होने के कारण मामला टल गया।
मध्य प्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) बिल पारित हो गया है। जानिए विवाह, तलाक, लिव-इन रिलेशनशिप, उत्तराधिकार और बच्चों के अधिकारों से जुड़े सभी नए प्रावधानों की पूरी जानकारी
इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के मनोरमागंज में सहायक डाक अधिकारी उर्मिला सैनी की हत्या के मामले में आरोपी पति अखिलेश सैनी का शव विदिशा में मिलने के बाद नया खुलासा हुआ है। मृतका की बेटी ने शव की पहचान पर संदेह जताया है, जिसके चलते पुलिस डीएनए टेस्ट और सिर की तलाश कर रही है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विधानसभा में यूसीसी विधेयक का विरोध करते हुए इसे भाजपा सरकार की भटकाने की राजनीति बताया। उन्होंने बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा।
इंदौर के विजय नगर गैस पाइपलाइन विस्फोट मामले में MP हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं। पार्षद बालमुकुंद सोनी पर केस दर्ज कर लिया गया है, और कोर्ट ने पीड़ितों के मुआवजे पर सरकार से नीति मांगी है।
मध्यप्रदेश के बैतूल शहर के जैन दादावाड़ी परिसर में हाल ही में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान हुआ गुटीय विवाद अब पुलिस और अदालत की दहलीज तक पहुंच गया है।शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना के तुरंत बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विवाद को शांत कराने और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज न कराने की सलाह दी थी।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में धनबल और अवैध नकदी के इस्तेमाल को रोकने के लिए चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सख्ती बरत रहा है। आदर्श आचार संहिता के तहत गठित उड़नदस्ता टीम और स्टेटिक सर्विलांस टीम जिले के चप्पे-चप्पे पर सघन जांच अभियान चला रही है।
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन से लेकर परिसर तक जमकर राजनीतिक गहमागहमी रही। एक ओर जहां कांग्रेस विधायकों ने अनोखे अंदाज में सांकेतिक नाटक का मंचन कर सरकार को घेरा। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर विपक्ष के आरोपों का तथ्यों के साथ जवाब देने की रणनीति तैयार की।
मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त की टीम ने बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल के ठिकानों पर छापा मारा। आज यानी मंगलवार को सुबह 5:30 बजे आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद सेमिल के निधीवन कॉलोनी स्थित निवास पर यह कार्रवाई की गई।
मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राजधानी भोपाल सहित सीहोर और रायसेन में रात भर से लगातार बारिश का दौर जारी है। भोपाल में हालांकि बारिश हल्की है, लेकिन लगातार हो रही झमाझम से शहर के निचले इलाकों की बस्तियां जलमग्न हो गई हैं।