विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर सतना में खुलासा — एक साल में 88 मरीजों की पुष्टि, 26 नवजात भी संक्रमित। विषाक्त पानी, प्रदूषित भोजन और शराब का सेवन बना बड़ा कारण। विशेषज्ञों ने दी चेतावनी, सिर्फ स्वास्थ्य विभाग नहीं, जल और खाद्य सुरक्षा विभागों को भी लेनी होगी जिम्मेदारी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
आज हेपेटाइटिस दिवस है। आज एक बार पुन: लीवर से संबंधित इस रोक थाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। ऐसा हर साल होता है, स्वास्थ्य विभाग एडवाइजरी जारी करता है, लेकिन हेपेटाइटिस के उन मूल कारणों को नजर अंदाज किया जाता है जिसके कारण हेपेटाइटिस मानव जीवन के लिए खतरा बन जाता है। हेपेटाइटिस डे की पूर्व संध्या पर स्टार समाचार ने जब विशेषज्ञों से बात की तो यह बात सामने आई कि ज्यादातर मामलों में विषाक्त पानी, प्रदूषित खाना व शराब का अधिक सेवन ही इसके लिए जिम्मेदार है। जाहिर है कि हेपेटाइटिस डे पर स्वास्थ्य अमले के साथ साथ उन विभागों को भी सचेत होने का संकल्प लेना होगा जिन पर शुद्ध पेयजल व शुद्ध खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का जिम्मा है। तभी हेपेटाइटिस डे जैसे दिवस प्रासंगिक साबित होंगे।
26 नवजातों में भी पुष्टि
जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस के 88 मरीज रजिस्टर्ड हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। इसके अलावा वर्ष 2025 में 26 नवजातों में इस बीमारी की पुष्टि हुई थी जिनका इलाज भी जारी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एलके तिवारी ने बताया कि जिले में हेपेटाइटाईटीस नियंत्रण कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है जिसमें गर्भवतियों एवं सभी व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई से जिले में विशेष रूप से सभी जेलों में बंदियों की जांच की जाएगी।
जिसके लिए जिला अस्पताल के साथ मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों की डियूटी लगाई गई है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में गर्भवती की जांच में हेपेटाइटिस की पुष्टि होने के बाद उसे हेपेटाइटिस इम्युनोग्लोबुलिन इंजेक्शन दिया गया और फिर उसका सुरक्षित प्रसव कराया गया।
प्रदूषित भोजन-पानी गंभीर खतरा
एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप गौतम ने बताया कि हेपेटाइटिस वायरस पांच प्रकार के होते हैं। इसमें हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी, ई शामिल है। एक्यूट हेपेटाइटिस में अचानक लीवर में सूजन आती है, जिसके लक्षण 6 महीने तक रहते हैं। इलाज होने पर रोग धीरे-धीरे ठीक होने लगता है। एक्यूट हेपेटाइटिस आमतौर पर एचएवी इंफेक्शन के कारण होता है। दूसरा क्रॉनिक हेपेटाइटिस है, जिसमें एचइवी इंफेक्शन रोगी के इम्यून सिस्टम को बुरी तरह प्रभावित करता है। लीवर कैंसर और लिवर की बीमारी के कारण ज्यादा लोगों की मौत तक हो रही है। एचडीवी वायरस के कारण हेपेटाइटिस डी से ग्रसित हो सकते हैं। हेपेटाइटिस अधिकांशत: विषाक्त पानी और खाने के कारण हेपेटाइटिस का यह वायरस फैलता है। इसके अलावा ज्यादा दवाइयों व शराब का सेवन भी लिवर सेल्स को सुजा देता है।
लक्षण


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।