सतना जिले में बरसात के चलते संक्रामक रोगों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। उल्टी, दस्त, पीलिया, हैजा, मलेरिया और डेंगू जैसे रोगों की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल टीमों का गठन किया है। सभी ग्रामों में डिसइंफेक्शन और जागरूकता अभियान जारी है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
बरसाती मौसम में जिले में संक्रामक रोगों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बढ़ते संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए कलेक्टर द्वारा जिला स्तर और ग्रामीण स्तर पर चिकित्स्कीय टीम गठित कर चिकित्सीय सुविधा बढ़ाने के निर्देश जारी किये हैं। कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एलके तिवारी ने संक्रामक रोग और वेक्टर जनित रोग की रोकथाम के लिए सिविल सर्जन, अर्बन नोडल अधिकारी एवं विकासखण्ड नागौद, मझगवां, उचेहरा, सोहावल, रामपुर बाघेलान के खण्ड चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र में सभी जगह वर्षा ऋतु में दूषित पानी से होने वाली बीमारियों के रोकथाम के संबंध में निर्देश जारी किये गए हैं।
सीएमएचओ ने बताया कि जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर महामारी नियंत्रण के लिए आरआरटी एवं कॉम्बैट टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैंै। बीमारियों की रोकथाम के लिए एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप गौतम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वर्षा ऋतु में दूषित पेयजल के उपयोग से विभिन्न संक्रामक रोग उल्टी, दस्त, पेंचिश, हैजा, पीलिया, टाईफाइड के साथ ही जल भराव के कारण वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसे रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। इस कारण जनित रोगों का नियंत्रण किया जाना आवश्यक है।
चिकित्सा अधिकारी एवं एएनएम करेंगे रिपोर्टिंग
बरसाती मौसम में अशुद्ध पेयजल के कारण उल्टी-दस्त, निर्जलीकरण, आंत्रशोध, पेंचिश, पीलिया, हैजा को देखते हुए सभी पेयजल स्त्रोतों का डिसइंफेक्शन किया जाए। समस्या मूलक ग्रामों का चिन्हांकन करते हुए जल-जनित रोगों के नियंत्रण हेतु जनजागरूकता, पर्याप्त औषधि एवं सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। आईएचआईपी पोर्टल एवं एस फॉर्म पर वेक्टर जनित रोग के प्रकरणों की एन्ट्री व रिपोर्टिंग एएनएम द्वारा की जाएगी वहीं पी फॉर्म पर चिकित्सा अधिकारी व फार्माशिष्ट रिपोर्टिंग करेंगे संदिग्ध मरीज की जांच लैब को भेजी जाएगी। किसी भी गांव में एक हजार की जनसंख्या पर 4-5 प्रकरणों से अधिक संक्रामक रोगों की पुष्टि पर पोर्टल पर दर्ज करके चिकित्सीय दल भेजा जायेगा। सभी आशा कार्यकतार्ओं को क्लोरीन टेबलेट, ब्लीचिंग पॉवडर, ओआरएस पैकेट, जिंक टेबलेट, एंटीबायोटिक एवं अन्य आवश्यक औषधि सामग्री रखने के निर्देश जारी किये गए हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।