मध्य प्रदेश सरकार की ओर से आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ये सभी अफसर संभागीय स्तर पर विकास कार्यों और योजनाओं की मॉनिटरिंग करेंगे। हालांकि, पहले भी संभागीय स्तर पर अफसरों को तैनात किया गया था। मगर, कई अफसर रिटायर हो गए।

आईएएस रश्मि अरुण शमी ।
मध्य प्रदेश सरकार की ओर से आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ये सभी अफसर संभागीय स्तर पर विकास कार्यों और योजनाओं की मॉनिटरिंग करेंगे। हालांकि, पहले भी संभागीय स्तर पर अफसरों को तैनात किया गया था। मगर, कई अफसर रिटायर हो गए। सभी तरह की योजनाओं और मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कामों की मॉनिटरिग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल, राज्य शासन ने संभाग स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा, योजनाओं के क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग के लिए अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के अफसरों की जिम्मेदारी तय की है। इसके लिए नए सिरे से अपर मुख्य सचिवों को संभागों का आवंटन किया गया है। इसमें खास बात यह है कि आईएएस रश्मि अरुण शमी को रीवा और आईएएस शिवशेखर शुक्ला को शहडोल संभाग की कमान सौंपी गई है।

कई नए अफसरों को जिम्मा
जहां राज्य सरकार की सभी तरह की योजनाओं और मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कामों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी इन अफसरों की रहेगी। इस तरह की संभागीय मॉनिटरिंग की व्यवस्था सरकार ने पहले से लागू कर रखी है। इस नए आदेश में कई नए अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मोहन सरकार बनने के बाद संभाग स्तर पर समीक्षा के लिए सवा साल पहले संभाग स्तर पर अफसरों की तैनाती की गई थी। इसमें से कई अपर मुख्य सचिव पूर्व में रिटायर हो चुके हैं और जेएन कंसोटिया इसी माह रिटायर होने वाले हैं। इसलिए सामान्य प्रशासन विभाग ने सीएमओ की अनुमति के बाद संभागों का आवंटन पीएस और एसीएस स्तर के अफसरों को नए सिरे से किया गया है।
दस संभागों में से आठ संभागों में अपर मुख्य सचिव और दो संभागों में प्रमुख सचिव स्तर के अफसरों को संभागीय प्रभारी बनाया गया है। मुख्यमंत्री के पूर्व अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा और वर्तमान अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई को भी संभागीय व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजौरा के पास पहले से उज्जैन संभाग का जिम्मा था और अभी भी वे वहां का काम देखेंगे।
संभाग स्तर पर मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कराना। जिलों में अगर कोई विषय राज्य स्तर के विभिन्न विभागों के समन्वय से संबंधित है तो उस संबंध में विभागों से समन्वय कराकर निराकरण कराना और इसे मुख्य सचिव के संज्ञान में लाना। दो माह में कम से कम एक बार संभाग के जिलों का भ्रमण करना और हर माह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संभागीय विकास कार्यों की समीक्षा करना।
मुख्यमंत्री द्वारा संभाग के अंतर्गत जिलों के संबंध में समय-समय पर दिए जाने वाले निर्देशों का पालन कराना। जिलों में चिह्नित प्रमुख योजनाओं, परियोजनाओं और विकास कार्यों की मॉनिटरिंग और सुपरविजन करना। मुख्यमंत्री द्वारा संभाग स्तर पर ली जाने वाली बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना।
आईएएस संभाग
डॉ. राजेश राजौरा उज्जैन
अशोक बर्णवाल ग्वालियर
मनु श्रीवास्तव चम्बल
संजय दुबे जबलपुर
नीरज मंडलोई नर्मदापुरम
अनुपम राजन इंदौर
संजय कुमार शुक्ल भोपाल
रश्मि अरुण शमी रीवा
दीपाली रस्तोगी सागर
शिवशेखर शुक्ला शहडोल


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।
भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित हो गया है। मांगें पूरी न होने पर 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और राजनीतिक पार्टी बनाने की चेतावनी दी गई है।
भोपाल के कोहेफिजा में शत्रु संपत्ति विवाद गहराया। रियाज मंजिल और खसरा नंबर 42 की जांच के बाद रहवासियों को नोटिस जारी। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके वैधानिक पहलू।
राजधानी भोपाल में जीएसटी इंटेलिजेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तंबाकू और गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा है। इस छापेमारी में 60 करोड़ रुपए से अधिक की कथित टैक्स चोरी का पता चला है। यह फैक्ट्री शहर के नवाबगंज इलाके के न्यू चौकसे नगर में स्थित है।
बिहार से उज्जैन पहुंचे 16 सदस्यीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान वीर भारत संग्रहालय, महाकाल महालोक और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच-मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में मादा चीता 'राधा' को खुले में छोड़ा। अब गांधी सागर में चीतों की संख्या चार हो गई है। जानिए प्रोजेक्ट चीता की पूरी जानकारी, विस्तार और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य।
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का 'शाखा संगम' और स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता दत्तात्रेय होसबाले ने भारत की 5 हजार साल पुरानी सभ्यता और आपदा के समय समाज की सहभागिता पर विस्तार से अपने विचार रखे।
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।