सतना जंक्शन की सफाई व्यवस्था बदहाल, स्टेशन पर मक्खियों और गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ा। ठेका फर्म पर लाखों की पेनाल्टी, फिर भी नहीं सुधरी स्थिति।

सतना, स्टार समाचार वेब
विंध्य के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले सतना जंक्शन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी है लेकिन रेल प्रबंधन यहां संक्रमण के खतरे को नजरंदाज कर रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि जंक्शन में सफाई व्यवस्था बे-पटरी है। प्लेटफार्म से लेकर स्टॉलों के खाद्य पदार्थों तक में मक्खियां भिनभिनाती हैं। वाटर बूथ सुबह से शाम तक गंदे पड़े रहते हैं। स्थानीय रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्टेशन का नया ठेका पिछले जून माह से बढ़ी हुई दरों पर शुरू हुआ है। दिल्ली की ठेका फर्म अलर्ट इंटरप्राइजेज को स्टेशन की सफाई का जिम्मा दिया गया है। लगातार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश व पेनाल्टी लगाने के बाद भी ठेका फर्म सफाई दुरुस्त नहीं करवा पा रही । मंडल अधिकारियों के अनुसार अगर एक पखवाड़े में स्टेशन की सफाई निरंतर चका-चक नहीं होती तो रेलवे प्रशासन लंबी पेनाल्टी लगाते हुए ठेका ब्लैक लिस्टेड कर सकती है।
24 हजार यात्रियों का आवागमन
बताया गया कि स्टेशन में प्रतिदिन 24 हजार यात्रियों का आवागमन हो रहा है। स्टेशन में सफाई का जिम्मा संभाल रही ठेका फर्म को एक्टिविटी वेश पर सफाई करनी है, इसमें आधुनिक मशीनें भी ठेका शर्तो के तहत शामिल हैं। एक माह का वक्त बीत गया है लेकिन ठेकेदार अभी तक पूरी तरह सफाई की मशीनें नहीं लगा पाया है। बताया गया कि रायडॉन, स्लीपर, हाथठेला, जेड प्रेशर मशीनें नहीं हैं जिसकी वजह से स्टेशन की चमक फीकी है।
बदबू से यात्री परेशान
स्टेशन में सफाई ठीक से न होने से यात्री बदबू भरे प्लेटफार्मों में अपनी ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर हैं। बताया जाता है कि इन दिनों ज्यादतर यात्री मास्क लगाकर या मुह में रुमाल लगा कर खड़े हो रहे हैं। मक्खियों एवं बदबू ने यात्रियों का हाल बेहार कर रखा है। बताया गया कि अलर्ट इंटरप्राइजेज के ऊपर स्टेशन की सफाई व्यवस्था दुरुस्त न कर पाने के मामले में 3 लाख 85 हजार रुपए पेनाल्टी रेल प्रशासन ने एक माह में लगाई है। जबकि ठेका 4 लाख 80 हजार रुपए प्रतिमाह दिया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।