सतना के जवाहर नगर में दिव्यांग भांजे की हत्या कर फरार हुआ मामा मझगवां के जंगल में छिपा मिला। आरोपी रामलाल बेलदार ने मकान खाली कराने के विवाद में डंडे से पीट-पीट कर हत्या की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।

जवाहर नगर में हुई थी वारदात, मकान खाली कराने का था विवाद
सतना, स्टार समाचार वेब
मकान खाली कराने के विवाद में डंडे से पीट-पीट कर दिव्यांग भांजे की हत्या कर फरार हुआ आरोपी मामला मझगवां के जंगल में फरारी काट रहा था। मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर रविवार को पुलिस टीम ने मझगवां जंगल में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 428/25 धारा 103 (1) बीएनएस के तहत कायम कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
घात लगाकर किया था हमला
जानकारी के मुताबिक मृतक रामबहोर बेलदार निवासी कुम्हरान मोहल्ला जवाहर नगर गली नं. 7 अपनी पत्नी श्वेता बेलदार के साथ अपने मामा रामलाल के घर में रह रहा था। रामबहोर 5 साल से मामा के घर रह रहा था। 6 माह पहले उसने दिव्यांग श्वेता से विवाद किया। विवाह के बाद मामा और भांजे के रिश्ते में खटास आई। घर पर भांजा कब्जा न कर ले, इस अंदेशे से घिरे रामलाल के द्वारा रामबहोर पर घर खाली करने के लिए कहा गया, इसे लेकर दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। 19 जून की सुबह दोनों के बीच झगड़ा हुआ, रात 11.30 बजे रामबहोर बड़े मामा गोकुल के घर से पैदल आ रहा था। तभी रामलाल ने उस पर घात लगाकर डंडे से हमला कर दिया। हमले में घायल रामबहोर की इलाज के दौरान रात 3 बजे मौत हो गई।
घायल भांजे को लेकर धवारी तक आया
पिटाई में रामबहोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग एकत्र हुए, उसे अस्पताल ले जाने के लिए आॅटो बुलाया गया, आॅटो के जरिए रामबहोर को लेकर परिजन अस्पताल के लिए रवाना हुए। साथ में आरोपी रामलाल भी घर से धवारी तक आया, जब उसे अंदेशा हुआ की भांजे की जान जा सकती है और उसे पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी तो वह बीच रास्ते से ही मोबाइल बंद कर फरार हो गया।
मोबाइल तोड़कर नदी में फेंका
रामबहोर की हत्या कर आरोपी रामलाल रात में ही फरार हो गया। पहले मोबाइल बंद किया फिर मोबाइल को तोड़कर नदी में फेक दिया। फरारी काटने वह नागौद में अपनी बुआ व अन्य रिश्तेदारों के घर के पहुंचा लेकिन सभी ने अपने यहां पनाह देने से मना कर दिया। फरारी के दौरान आरोपी रामलाल अलग-अलग लोगों के मोबाइल मांगकर भतीजे से बात पुलिस कार्रवाई व परिवार में चल रहे घटनाक्रम की जानकारी देता रहा।
भेजा गया केंद्रीय जेल
नागौद के बाद आरोपी रामलाल मझगवां में अपने एक भतीजे के पास पहुंचा और रात रुकने के लिए सहयोग मांगा लेकिन भतीजे ने अपने घर में ठहराने से मना कर दिया। तब आरोपी रामलाल ने मझगवां के जंगलों में शरण ले ली। यह सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मझगवां के जंगल में घेराबंदी कर आरोपी रामलाल बेलदार उर्फ बिटोल पिता स्व. शोभा बेलदार 35 वर्ष निवासी जवाहर नगर कुम्हरान मोहल्ला गली नं. 7 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे केंद्रीय जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में टीआई कोतवाली रावेन्द्र द्विवेदी, एएसआई दशरथ सिंह, हेमराज सिंह, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह, सतेन्द्र सिंह, रजनीश साकेत, आरक्षक अजीत सिंह एवं साइबर सेल से एसआई अजीत सिंह सेंगर, एएसआई दीपेश पटेल ने अहम भूमिका निभाई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।