पूर्व एसआई रामवीर सिंह कुशवाह उर्फ 'दाऊ' को गुना से रीवा जेल भेजा गया। उस पर गवाहों को धमकाने और बेनामी संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। वह माखन हत्याकांड और 7 अन्य संगीन अपराधों में वांछित था।

रीवा. स्टार समाचार वेब
गुना जिले के कुख्यात अपराधी और पूर्व एसआई रामवीर सिंह कुशवाह उर्फ 'दाऊ' को चाचौड़ा जेल से हटाकर सेंट्रल जेल, रीवा में स्थानांतरित कर दिया गया है। जेल के भीतर से ही अपना आपराधिक गैंग चलाने और उसके खिलाफ चल रहे मामलों के गवाहों को धमकाने के पुख्ता इंटेलिजेंस इनपुट मिलने के बाद यह कड़ा निर्णय लिया गया है। गुना एसपी अंकित सोनी ने पुष्टि की कि यह फैसला विवेचना और साक्ष्य को प्रभावित होने से बचाने के लिए भोपाल जेल मुख्यालय द्वारा लिया गया है। इंटेलिजेंस सूत्रों के अनुसार, चाचौड़ा जेल में बंद रामवीर अपने केस के फरियादियों, गवाहों और वकीलों पर लगातार दबाव बना रहा था।
रामवीर कुशवाह का नाम उस समय सुर्खियों में आया था जब जून 2015 में अवैध वसूली के दौरान रोके गए ट्रक ड्राइवर माखन कुशवाह की जली हुई अवस्था में मौत रूठियाई पुलिस चौकी के सामने मिली थी। रामवीर, जो उस समय तत्कालीन थाना प्रभारी था, और उसके साथियों पर माखन को दो दिन तक चौकी में बंद रखकर मारपीट करने और रुपये छीनने का आरोप है। इस गंभीर मामले में रामवीर की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। हाल ही में 4 दिसंबर को उसके कुछ गुर्गे ललितपुर (यूपी) पहुंचकर माखन के परिजनों पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे।
जेल के अंदर से गैंग चलाने और गवाहों/वकीलों को धमकाने के कारण गुना से रीवा सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया।
रामवीर कुशवाह बर्खास्त एसआई है; उस पर हत्या, अपहरण और धोखाधड़ी सहित सात संगीन मामले दर्ज हैं।
ट्रक ड्राइवर माखन कुशवाह हत्याकांड में आरोपी; जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज।
एक लाख का इनामी रहा और करोड़ों की बेनामी संपत्ति का मालिक है।
सेवा से बर्खास्त हो चुके रामवीर पर गुना के तीन अलग-अलग थानों में हत्या, अपहरण, हत्या का प्रयास, सबूत मिटाने और धोखाधड़ी समेत सात संगीन अपराध दर्ज हैं। हाईप्रोफाइल आत्माराम मर्डर केस में वह तीन साल तक फरार रहा और उस पर एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित था। सीआईडी जांच में खुलासा हुआ था कि शान-ओ-शौकत की लाइफस्टाइल जीने वाले इस अपराधी ने सोनी कॉलोनी गुना और रन्नौद (शिवपुरी) में करोड़ों की बेनामी संपत्ति अपने परिजनों और विश्वसनीय लोगों के नाम पर खरीद रखी है, जिसमें मकान, खेत और गाड़ियां शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद भी रामवीर लगातार चर्चा में रहा, चाहे वह फूलों से स्वागत के बाद उसकी गिरफ्तारी हो या पेशी के दौरान उसके गुर्गों का आगे-पीछे चलना। पुलिस ने अब रामवीर के गुर्गों और उसे संरक्षण देने वालों की सूची तैयार कर ली है, जिन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है ताकि वह न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित न कर सके।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।