सागर-झांसी NH 44 पर ट्रक से टक्कर में शहीद हुए मुरैना BDS टीम के 4 जवानों की पार्थिव देह मुरैना पहुंची। चंबल आईजी, डीआईजी ने श्रद्धांजलि दी और परिजनों को 5 लाख की आर्थिक सहायता दी। जवान बालाघाट में नक्सल विरोधी ड्यूटी से लौट रहे थे।

मुरैना. स्टार समाचार वेब
सागर सड़क हादसे में शहीद हुए मुरैना पुलिस के चार जवानों का पार्थिव शरीर देर रात करीब 2 बजे मुरैना पुलिस लाइन पहुँचा, जहाँ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि देने के लिए चंबल आईजी सचिन अतुलकर और डीआईजी सुनील कुमार जैन सहित जिले के तमाम पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
डीआईजी ने इस दुखद घड़ी में जान गंवाने वाले सभी पुलिसकर्मियों के परिजनों को तत्काल एक-एक लाख रुपए के चेक सौंपे, जबकि शेष चार-चार लाख रुपए के चेक बाद में दिए जाएँगे। सरकार द्वारा अंतिम संस्कार के लिए कुल पाँच लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
यह जवान हुए शहीद
हादसे में जान गंवाने वाले जवानों के नाम परिमाल सिंह तोमर (ग्राम नख्ती, मुरैना), डॉग मास्टर विनोद शर्मा (जौरा, मुरैना), प्रद्युम्न दीक्षित (फूप, भिंड) और अनिल सिंह कौरव (ग्राम टेंटोन, भिंड) हैं। इन सभी को उनके गृह ग्रामों में अंतिम विदाई दी जाएगी।

पिता को देखकर 12 वर्षीय बेटा बिलख उठा
डॉग मास्टर विनोद शर्मा का पार्थिव शरीर जब उनके घर जौरा पहुँचा, तो शोक का माहौल छा गया। उनके पिता को देखकर 12 वर्षीय बेटा बिलख उठा, जिसे परिजन सांत्वना देकर दूर ले गए। जवान की पत्नी भी इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाईं और बेसुध हो गईं। अंबाह के नख्ती गांव में भी परिमाल सिंह तोमर के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है, जहाँ लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है।
यह हृदय विदारक हादसा बुधवार सुबह सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र में NH 44 पर हुआ था। मुरैना बीडीडीएस (बम निरोधक दस्ता) पुलिस टीम की गाड़ी (MP03 A 4883) ड्यूटी पूरी कर बालाघाट में नक्सल विरोधी अभियान से वापस मुरैना लौट रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर में चार पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल आरक्षक राजीव चौहान को बेहतर इलाज के लिए सागर से एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।