सतना जिले की पंचायतों में भ्रष्टाचार के चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। तदुनहा पंचायत में फर्जी मजदूरी और जेसीबी भुगतान तो खरमसेड़ा पंचायत में लड्डू वितरण के नाम पर हजारों का घोटाला किया गया। ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन खामोश।

हाईलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले की ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार की नई मिसालें सामने आ रही हैं। तदुनहा पंचायत से लेकर अमरपाटन जनपद की खरमसेड़ा पंचायत तक, एक के बाद एक घोटाले उजागर हो रहे हैं। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मिलीभगत से योजनाओं की राशि का बंदरबांट हो रहा है, जबकि प्रशासन मौन है।
तदुनहा पंचायत: पेवर्स ब्लॉक में धांधली, मजदूरी में हेराफेरी
तदुनहा पंचायत में 24 नग पेवर्स ब्लॉक के नाम पर 29 टाली डस्ट लगाकर बिल पास कर दिया गया। हर एक पेवर्स ब्लॉक के लिए 4000 रुपये की दर से राशि निकाली गई, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह सारा काम बिना किसी मापदंड और निरीक्षण के किया गया। पंचायत के कार्यों को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि किस हद तक भ्रष्टाचार किया गया है। इतना ही नहीं, गांव से बाहर के मजदूरों के नाम पर हजारों रुपये की मजदूरी दर्शाई गई। इन मजदूरों का न तो कोई स्थानीय रिकॉर्ड है और न ही किसी को उनका पता। गांव के ही कई मजदूरों का कहना है कि उन्हें काम नहीं दिया गया, लेकिन मजदूरी के पैसे किसी और के खाते में चले गए। बिल पास करने की जिम्मेदारी संकल्प राणा पर है, जिन पर पहले भी निर्माण कार्यों में अनियमितता के आरोप लग चुके हैं।
फर्जी जेसीबी भुगतान का खेल
तदुनहा पंचायत में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। जिस व्यक्ति के पास जेसीबी मशीन ही नहीं है, उसके नाम पर हजारों रुपये का भुगतान कर दिया गया। जेसीबी के बिल पंचनामे और कार्य आदेश के बिना ही पास कर दिए गए। प्रशासनिक निगरानी के अभाव में भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद हैं।
खरमसेड़ा पंचायत: मीठे लड्डू के मीठे घोटाले
अमरपाटन जनपद की खरमसेड़ा पंचायत में ग्रामसभा की बैठक के नाम पर महज एक घंटे में 15 किलो लड्डू का 14,850 रुपये का बिल पास कर लिया गया। दिलचस्प बात यह है कि तीन अलग-अलग 5-5 हजार रुपये के बिल लगाए गए, जिनमें से सभी की तिथि एक ही है। ये लड्डू अमरपाटन के प्रसिद्ध बीकानेर मिष्ठान भंडार से मंगवाए गए बताए गए हैं। वार्ड पंचों ने इस घोटाले का विरोध करते हुए कहा है कि न तो किसी प्रकार की विशेष बैठक हुई, और न ही इस तरह की मिठाई बांटी गई। उनका कहना है कि यह सब वरिष्ठ अधिकारियों की मिलीभगत और संरक्षण में किया जा रहा है। पंचायत दर्पण पोर्टल पर अपलोड किए गए ये फर्जी बिल अब आमजन की नजर में आ गए हैं, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
प्रशासन मौन, ग्रामीणों में आक्रोश
इन घोटालों से जहां आम ग्रामीणों में आक्रोश है, वहीं जिला प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। भ्रष्टाचार के ऐसे मामलों में त्वरित जांच और कठोर कार्रवाई की आवश्यकता है, लेकिन अब तक न तो किसी जिम्मेदार अधिकारी पर कोई कार्रवाई हुई है और न ही पंचायत सचिव या सरपंच से जवाब-तलबी हुई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जिला कलेक्टर और जनपद सीईओ खुद मौके पर आकर जांच करें और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। अगर शीघ्र ही कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जनआंदोलन करने को बाध्य होंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।