मानसून सत्र की कार्यवाही से पहले विधानसभा के सेंट्रल हॉल में पूर्व मुख्यमंत्री डीपी मिश्र को श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सीएम डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत मंत्रियों-विधायकों ने मिश्र को पुष्पांजलि दी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. द्वारका प्रसाद मिश्र की जन्म जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मानसून सत्र की कार्यवाही से पहले विधानसभा के सेंट्रल हॉल में पूर्व मुख्यमंत्री डीपी मिश्र को श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सीएम डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत मंत्रियों-विधायकों ने मिश्र को पुष्पांजलि दी। वहीं, विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन के बाहर उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने खुद पर दर्ज रेप केस की दोबारा जांच को लेकर कहा कि भाजपा के नेता भ्रष्टाचार कर रहे हैं। मैंने आवाज उठाई तो सरकार इस पुराने केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट गई है। भाजपा के नेता महिलाओं की आड़ में राजनीति करते हैं। जांच भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही हुई थी। इस बार भी इसमें मैं पूरा सहयोग करूंगा। इस पर भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि कटारे जी... अगर गलत नहीं हैं तो घबरा क्यों रहे हैं। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। सबनानी ने कहा- सर्वोच्च न्यायालय ने यदि कुछ कहा है तो उस पर टीका-टिप्पणी करना ठीक नहीं है।

उप नेता प्रतिपक्ष कटारे पर दर्ज रेप केस की दोबारा जांच को लेकर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा- हमें नहीं मालूम था कि सरकार इतनी पीछे पड़ जाएगी। विधानसभा में हुई बहस के बाद ही सरकार, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट गई है। ये तार्किक नहीं है। इससे सरकार की घबराहट सामने आ गई है। पार्टी के भीतर चर्चा करने के बाद मामले में अगला कदम उठाएंगे।
सदन में कार्यवाही के दौरान खनिज विभाग के फंड को लेकर हंगामे की स्थिति बनी। घोड़ाडोंगरी से भाजपा विधायक गंगा सज्जन सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में 15 करोड़ से काम करने का मामला उठाया। विधायक गोपाल भार्गव ने कहा कि विधायक के सवाल के जवाब में कहा गया है कि खनिज मद से कार्य किए जाने संबंधी कोई प्रावधान नहीं है तो क्या डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड से राशि देने पर रोक लगा दी गई है। इस पर मंत्री चैतन्य कश्यप ने कहा-डीएमएफ राशि जिले में अलग से खर्च की जाती है। रॉयल्टी की राशि राज्य स्तर पर आती है और राज्य के अंदर बजट के प्रावधान के अनुसार उसका वितरण होता है।
कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने ग्वालियर किले में होटल खोलने के प्रस्ताव का विरोध किया। उन्होंन कहा कि सरकार ऐतिहासिक विरासत को बर्बाद करने जा रही है। कई जमीनें हैं, जहां होटल खोले जा सकते हैं। इस पर भाजपा विधायक अभिलाष पांडे ने कहा कि इस किले में सिखों का पवित्र स्थल गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ है। पुराने शासकों की छतरियां हैं। इस ऐतिहासिक किले में कोई होटल न खोला जाए।
कांग्रेस विधायक सेना महेश पटेल ने पुरानी पेंशन की बहाली का मामला उठाते हुए कहा कि प्रदेश में 2005 के बाद नियुक्त शासकीय सेवकों को नई पेंशन योजना में लाया गया है। उन्हें पुरानी पेंशन योजना में कब लाया जाएगा। क्या सरकार पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर विचार कर रही है। जब राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब में पुरानी पेंशन योजना बहाली पर काम हो रहा है तो मध्यप्रदेश क्यों पीछे है। इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि इस तरह का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। इसलिए बाकी सवाल नहीं उठते हैं।
प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने पलेरा के महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रदीप मिश्रा के स्थानांतरण का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि मिश्रा द्वारा गलत जानकारी दिलाई गई है। उन्हें कब हटाया जाएगा। मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि तबादला नीति के तहत सीमित संख्या में स्थानांतरण किए जाने का प्रावधान था इसलिए तबादला नहीं हो सकता है। इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेस विधायक झूमा सोलंकी ने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क की राशि को लेकर सवाल उठाया। पूछा कि प्रभारी मंत्री द्वारा इसके लिए राशि का अनुमोदन कब किया गया। इस पर मंत्री कृष्णा गौर ने जवाब में कहा कि मामले में कार्य एवं शाखा प्रभारी इरशाद सुखी, सहायक ग्रेड 3 का निलंबन हुआ था। तत्कालीन जिला योजना अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, जिला योजना अधिकारी को शो कॉज नोटिस जारी किया गया था। आगे भी जांच कर लेंगे। विधायक सोलंकी ने मामले में खरगोन के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग को भी घेरा। उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री इस मामले में ध्यान नहीं देते हैं। अभी भी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। इस पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। इस मामले में विधायक से चर्चा कर आगे की कार्रवाई करेंगे।
बालाघाट से कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे ने सवाल किया कि महिला और बाल विकास विभाग में 15 साल से सहायक ग्रेड 3, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं की गई है। कर्मचारी परेशान हैं और उनकी कार्य क्षमता पर असर पड़ रहा है। सरकार इस मामले में क्या कहना चाहती है। इस पर महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि अभी प्रमोशन पर स्टे है। जब इस मामले में अंतिम निर्णय होगा तो कार्रवाई की जाएगी।
प्रश्नकाल में कांग्रेस के बाला बच्चन ने विधायकों के सवालों के जवाब नहीं दिए जाने का मामला उठाया। इस पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा- प्रश्नकाल के दौरान पॉइंट आॅफ आॅर्डर नहीं उठाया जा सकता है इसलिए इस मामले में अभी चर्चा नहीं हो सकती। इस पर बाला बच्चन ने कहा- जब मुख्यमंत्री स्पष्ट कर चुके हैं कि विधायकों के सवाल के जवाब हर हाल में दिया जाना है तो वित्त मंत्री जवाब क्यों नहीं देते हैं। इसको लेकर 2 मिनट तक बहस की स्थिति बनी रही। इसके बाद प्रश्न काल शुरू हुआ।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।