सतना स्टेशन पर सफाई की बदहाल स्थिति को लेकर रेलवे ने दिल्ली की कंपनी अलर्ट इंटरप्राइजेस को 7 दिन में सुधार लाने का अल्टीमेटम दिया है। मशीनें नहीं लाने पर लगेगी पेनाल्टी।

सात दिनों में नहीं आई सफाई मशीनें तो लगेगी पेनाल्टी
सतना, स्टार समाचार वेब
विंध्य के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले सतना जंक्शन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन के तौर पर विकसित करने की कवायदें रेलवे ने शुरू कर दी है। इसी के साथ सतना जंक्शन की सफाई व्यवस्था का नया ठेका भी दिल्ली की एक कंपनी को दिया गया है लेकिन कंपनी का शुरूआती काम देखकर ऐसा महसूस हो रहा है कि सतना जंक्शन की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने का माद्दा नहीं है। सफाई कंपनी द्वारा काम शुरू करने के बाद भी स्टेशन की चमक फीकी ही है। वाटर बूथों से लेकर ट्रैक तक में गंदगी पसरी है। कोविड काल के लौटने की चेतावनी के बाद ाी बदबू व गंदगी की वजह से यात्रियों के बीच संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। हालंकि रेलवे के उच्च स्तरीय प्रबंधन ने कंपनी के काम काज पर पर अपनी नजरें गड़ा रखी हैऔर जंबलपुर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) डॉ. मधुर वर्मा ने सतना स्टेशन की सफाई व्यवस्था दुरुस्त न रखने ने के मामले में सफाई ठेकेदार को जहां सात दिनों के अंदर क्लीनिंग मशीन लाने का अल्टीमेंटम दिया है। वहीं तय अवधि के बाद भी व्यवस्था में सुधार न होने पर टेंडर शर्तो के अनुसार और पेनाल्टी लगाने व टेंडर निरस्त करने की भी चेतावनी दी है।
4 स्टेशन में दिल्ली की फर्म का ठेका
बताया गया कि सतना स्टेशन में 1 जून से अलर्ट इंटरप्राइजेस नई दिल्ली फर्म को सफाई का ठेका दिया गया है। सतना के अलावा कटनी, मदनमहल एवं सागर स्टेशन में भी अलर्ट इंटरप्राइजेस फर्म का ही ठेका चल रहा है। बताया गया कि सीनियर डीसीएम ने अपने पत्र में इन चारों स्टेशनों की सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताया है। उल्लेखनीय है कि सतना स्टेशन की सफाई व्यवस्था के लिए नया ठेका 4 लाख 80 हजार रुपए प्रतिमाह में दिया है। पिछला ठेका 3 लाख 99 हजार रुपए का था। इस बार के ठेके में 81 हजार रुपए अधिक खर्च के लिए बढ़ाए गए है।
2 लाख की लगी पेनाल्टी
स्टेशन में सफाई दुरुस्त न कर पाने के चलते पिछले 17 दिनों में लगभग 2 लाख की पेनाल्टी रेलवे प्रशासन ने सफाई ठेका कंपनी अलर्ट इंटरप्राइजेस पर लगाई है। बताया गया कि टेंडर शर्तों के अनुसार अभी तक ठेकेदार क्लीनिंग की सभी मशीनें सफाई के लिए नहीं ला पाया है, जिससे स्टेशन की चमक फीकी है और यात्रियों को गंदगी का सामना करना पड़ता है।
ये व्यवस्थाएं नहीं बदली


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।