सतना जिले की रामपुर बाघेलान तहसील में युवक ने गायब फाइल से परेशान होकर एसडीएम कार्यालय में आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर कर्मचारियों ने बचाई जान। मामला नक्शा तरमीम विवाद और दस माह से गायब फाइल से जुड़ा।

दस माह से गायब फाइल के लिए भटक रहा था युवक
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले के रामपुर बाघेलान तहसील में गुरुवार को उस वक्त हड़कम्प मच गया जब एक युवक ने एसडीएम कार्यालय में अपने ऊपर पेट्रोल डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों व वकीलों ने युवक के हाथ से माचिस की तीली छुड़ाकर उसकी जान तो बचा ली लेकिन एसडीएम की मौजूदगी में उनके ही राजस्व न्यायालय में एक युवक को आखिर आत्मदाह जैसा कदम उठाने की आखिर जरूरत क्यों पड़ी?
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार त्योंधरा नं. दो निवासी रजनीश चतुर्वेदी का अपने पड़ोसी के साथ गलत तरीके से नक्शा तरमीम कराने का एक मामला पिछले दो सालों से रामपुर न्यायालय में चल रहा है। इस मामले में नया मोड़ तब आया जब पिछले दस माह पहले इस मामले से जुड़ी फाइल राजस्व न्यायालय से गायब हो गई। पीड़ित के मुताबिक 2023 से पार्वती - श्यामसुंदर नाम से एक फाइल चल रही थी।
रजनीश का आरोप है कि उनकी मां (पार्वती) की आराजी में गलत तरीके से पड़ोसी द्वारा नक्शा तरमीम करा लिए जाने का मामला चल रहा है। इस मामले में अगस्त 2024 से फाइल गायब है, कभी कहा जाता है कि फाइल आॅपरेटर के पास है तो कभी बाबू के पास बताई जाती है।
पानी के बॉटल में लेकर आया था पेट्रोल
पीड़ित रजनीश चतुर्वेदी ने बताया कि गुरुवार को उसी की आराजी पर बने घर में पड़ोसी द्वारा (जिनसे विवाद चल रहा है) निर्माण कराया जा रहा था इसका विरोध करने पर पड़ोसी ने उनकी वृद्ध मां और पत्नी के साथ मारपीट की। जिसकी शिकायत उन्होंने रामपुर थाने में की हेै। श्री चतुर्वेदी के मुताबिक शिकायत दर्ज कराने के बाद जब वह एसडीएम कार्यालय पहुंचा और अपनी फाइल की पूछ- परख की तो वही पुराना रटा- रटाया जवाब दिया गया कि फाइल नहीं मिल रही है। एसडीएम कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक युवक अपने साथ पानी की बॉटल में पेट्रोल लेकर आया था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की विशेष टीम ने आज यानी शनिवार तड़के वित्तीय अनियमितताओं और आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक बड़ी छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। डीएसपी रेखा प्रजापति, निरीक्षक जितेंद्र यादव, राहुल गजभिए एवं शशि मस्कुले की टीम ने रिहायशी मकान पर दबिश देकर बेनामी वित्तीय दस्तावेजों, बैंक खातों, फिक्स डिपॉजिट और निवेश पत्रों को जब्त किया।
सिंगरौली में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत निरीक्षण में सिद्धिकला आयुष्मान आरोग्य मंदिर निर्धारित समय पर बंद मिला। कलेक्टर ने सीएचओ पर एक माह वेतन कटौती और कारण बताओ नोटिस की कार्रवाई के निर्देश दिए।
ककरहटी-देवेंद्रनगर मार्ग पर क्षतिग्रस्त क्रॉसिंग पार करते समय यात्रियों से भरी बस सड़क से नीचे उतर गई। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला। ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत नागौद में अधिकारियों ने जनसुनवाई कर 96 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। करीब 800 लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का मौके पर निराकरण हुआ, आयुष्मान कार्ड बनाए और विकास कार्यों की समीक्षा हुई।
उचेहरा के पोंड़ी-पिथौराबाद क्षेत्र में 400 केवी हाईटेंशन टावरों की नींव के आसपास जेसीबी से मिट्टी उत्खनन जारी है। ग्रामीणों ने प्रशासन को शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे।
रक्षाबंधन पर सतना डाक विभाग ने राखियों की सुरक्षित डिलीवरी के लिए 20 रुपये का वॉटरप्रूफ विशेष लिफाफा उपलब्ध कराया है। प्रधान डाकघर सतना, मैहर और पन्ना में विशेष बुकिंग काउंटर संचालित होंगे।
सतना जंक्शन के प्रमुख प्रवेश द्वारों पर अत्याधुनिक डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। मशीन संदिग्ध धातु सामग्री पर अलार्म देगी, यात्रियों की गिनती करेगी और सीसीटीवी से सुरक्षा निगरानी मजबूत होगी।
सतना में मित्र की सीमेंट ईंट से हत्या करने वाले जितेन्द्र उर्फ जित्तू समुन्द्रे को न्यायालय ने दोषी ठहराया। आरोपी को आजीवन कारावास, पांच हजार रुपये अर्थदंड और अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
देश के विभिन्न राज्यों में मानसून अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। विशेष रूप से मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश के चलते कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।
मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 परीक्षा पास करने वाले हजारों अभ्यर्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) का घेराव किया। कटऑफ डेट के कारण मेरिट में पहला स्थान पाने वाली वर्षा मुजाल्दा सहित हजारों छात्र अपात्र घोषित किए गए हैं।