सावन की बारिश ने सतना सहित आस-पास के इलाकों में सब्जियों की कीमतों को बेकाबू कर दिया है। टमाटर 50 रुपये किलो, मिर्च 100 रुपये किलो और धनिया 100 रुपये किलो तक पहुंच गया है। बारिश, खराब फसलें, बिचौलियों की मुनाफाखोरी और कमजोर सप्लाई चेन इस महंगाई के प्रमुख कारण हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
सावन की बारिश जहां किसानों के लिए राहत लेकर आई है, वहीं आम जनता के रसोई बजट पर इसका असर साफ दिखने लगा है। सतना शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। बीते एक सप्ताह में टमाटर, मिर्च, धनिया, अदरक और लहसुन जैसी रोजमर्रा की सब्जियां अचानक इतनी महंगी हो गई हैं कि आम आदमी की थाली का स्वाद फीका पड़ने लगा है।
टमाटर लाल, मिर्च तीखी
सब्जियों की महंगाई की सबसे बड़ी मार टमाटर और मिर्च ने मारी है। एक हफ्ते पहले तक जो टमाटर 25 से 30 रुपये प्रति किलो मिल रहा था, वह अब 50 रुपये तक पहुंच गया है। बारिश के कारण खेतों में फसल खराब होने और सप्लाई चेन में बाधा आने से यह उछाल आया है। इसी तरह हरी मिर्च, जो पहले 40-50 रुपये किलो बिक रही थी, अब 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। यह स्थिति खासकर छोटे सब्जी विक्रेताओं और रेहड़ी वालों के लिए भी परेशानी का कारण बन रही है, क्योंकि ग्राहकों की खरीदी क्षमता कम हो रही है और बिक्री में गिरावट आ रही है।
आलू-प्याज भी कम नहीं
महंगाई की इस कतार में आलू और प्याज भी शामिल हो गए हैं। सतना में इस समय आलू 25 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि कुछ हफ्ते पहले तक यह 15 से 18 रुपये किलो था। प्याज की स्थिति और भी चिंताजनक है। प्याज की कोल्ड स्टोरेज की सुविधा न होने के कारण किसान अपनी उपज को सुरक्षित नहीं रख पा रहे, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसका असर कीमतों पर साफ दिख रहा है - प्याज की कीमत में 5 से 7 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सिर्फ सब्जियां ही नहीं, बल्कि रसोई में इस्तेमाल होने वाले खास मसाले भी महंगे हो गए हैं। धनिया के दाम 100 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं, जो सामान्य दिनों में 60 से 70 रुपये के बीच रहते हैं।
कारण: बारिश, सप्लाई चेन और बिचौलियों का खेल
सब्जी व्यापारी राहुल सोनी बताते हैं कि सब्जियों की इस बेतहाशा महंगाई के पीछे कई वजहें हैं। सबसे प्रमुख है लगातार हो रही बारिश, जिससे सब्जियों की फसलें या तो खराब हो गई हैं या समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं। सड़कों की हालत खराब होने से ट्रांसपोर्टेशन में देरी हो रही है। एक दूसरे रामसुरिन कुशवाहा बताते हैं कि मंडियों में बिचौलियों द्वारा कीमतें बढ़ाकर रखने से भी सब्जियां महगी हो जाती हैं।
कहते हैं सब्जी विक्रेता
कोल्ड स्टोरेज जैसी सुविधाओं को मजबूत किया जाए ताकि बारिश के मौसम में सब्जियां खराब न हों और किसानों, विक्रेताओं और उपभोक्ताओं तीनों को राहत मिल सके।
रामसिंह
बारिश में सब्जियों का रख रखाव मुश्किल हो जाता है और कई बार नमी पाकर सब्जियां सड़ने लगती हैं। बारिश में सब्जियों के दाम इसीलिए बढ़ जाते हैं।
पुन्नी गुप्ता
बारिश के कारण आलू-टमाटर जैसी सब्जियों के दाम बढ़े हैं कई बार सब्जियों के खराब होने पर बड़े व्यापारी दाम बढ़ाकर ही भरपाई करते हैं। हमें महंगा मिलता है तो हम भी ग्राहक को महंगा देते हैं।
पूजा कुशवाहा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।