सतना जिले में वायरल फीवर का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा असर बच्चों पर देखा जा रहा है, जिनमें कोविड जैसे लक्षण पाए जा रहे हैं। जिला अस्पताल का पीकू वार्ड ओवरलोड हो गया है—20 बेड वाले वार्ड में 75 से ज्यादा बच्चे भर्ती हैं। कई बच्चों का बुखार पैरासिटामॉल से भी नहीं उतर रहा और एंटीबायोटिक डोज देनी पड़ रही है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में बदले मौसम से संक्रामक बीमारियों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में रोजाना बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। इलाज कराने आ रहा हर मरीज वायरल फीवर से ग्रसित मिल रहा है। बताया गया कि वायरल फीवर का सबसे ज्यादा प्रभाव इस समय बच्चों में देखने को मिल रहा है। सर्दी खांसी के साथ बच्चों का बुखार नहीं उतर रहा है। बच्चों में कोविड जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार बच्चों में वायरल फीवर के लक्षण कोविड जैसे हैं। बच्चों के बुखार को उतारने के लिए कई बार दवाइयां तक बदलनी पड़ रही है। अगर बुखार फिर भी नहीं उतरा तो बच्चे को भर्ती करने की सलाह दी जा रही है। शिशु रोग विशेषज्ञ ने बताया कि जिला अस्पताल की पीडियाट्रिक ओपीडी रोजाना 200 के पार पहुंच रही है। यह केवल जिला अस्पताल के आंकड़े हैं। अगर बात पूरे जिले की करें तो यह आंकड़ा 500 तक पहुंच सकता है।
पीकू वार्ड ओवरलोड, 20 बेड के वार्ड में 75 से ज्यादा बच्चे भर्ती
चिकित्सकों के अनुसार बच्चों में वायरल फीवर, वायरल निमोनिया, वायरल दस्त कॉमन रूप से देखा जा रहा है। बच्चों में बुखार तेजी से चढ़ रहा है। प्लेटलेट्स और डब्ल्यूबीसी डाउन हो रहे हैं। कई बच्चों में स्क्रबटाइफस व डेंगू की पुष्टि भी हो रही है। वायरल फीवर के चलते जिला अस्पताल में स्थापित पीकू वार्ड ओवरलोड है। वर्तमान में 20 बेड के वार्ड में 75 से ज्यादा बच्चे भर्ती हैं। रोजाना 8 से 10 बच्चों को पीकू और बच्चा वार्ड में भर्ती की सलाह दी जा रही है। पीकू वार्ड में 15 दिन में 150 से अधिक बच्चों को भर्ती कर इलाज किया गया, जो की वायरल फीवर से पीड़ित थे। इसके अलावा स्क्रब टाइफस और मेनेंजाइटिस बीमारी से पीड़ित बच्चों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ रहा है।
50 फीसदी बच्चों को एंटीबायोटिक डोज
इन भर्ती बच्चों में प्लेटलेट्स डाउन के मरीज ज्यादा हैं। इस वायरल फीवर के चलते बच्चों के दिमाग में सूजन आ रही है। कई बच्चों के दिमागी हालत तक खराब हो रहे हैं। चिकित्सक के अनुसार बुखार में दी जाने वाली पैरासिटामाल दवा भी काम नहीं आ रही है। भर्ती मरीजों व बच्चों का बुखार उतारने इनजेक्टेबल पैरासिटामाल दिया जा रहा है। इसके अलावा एंटीबायोटिक और एंटीएलर्जिक दवाओं का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार गंभीर स्थिति में एंटीबायोटिक दवाएं देना जरूरी होता है। वार्ड में भर्ती करीब 50 फीसदी बच्चों को एंटीबायोटिक डोज देना पड़ रहा है। जैसे ही बच्चा नार्मल होता है सामान्य दवाएं शुरू कर दी जाती हैं।
4 नर्सिंग स्टाफ के भरोसे पीकू वार्ड
जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में संचालित पीकू वार्ड में केवल 4 नर्सिंग स्टाफ की तैनाती की गई है। वर्तमान में वार्ड की क्षमता से अधिक बच्चों के एडमिशन में बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। चूंकि एक बच्चे को वैसे भी एक स्टाफ द्वारा हैंडल नहीं किया जा सकता। इस कार्य में कम से कम दो स्टाफ की आवश्यकता पड़ती है क्योंकि सभी बच्चों का डोज अलग-अलग निर्धारित होता है। बताया गया कि इस समय 20 बेड के वार्ड में 75 से जयादा बच्चे भर्ती हैं, यानि एक बेड में दो से तीन बच्चों को लिटाकर इलाज किया जा रहा है। वर्तमान में बच्चों को इंजेक्शन और दवाइयां देते-देते ही दो बज जाता है और स्टाफ के घर जाने का समय हो जाता है और अन्य कार्य के लिए दूसरे स्टाफ पर निर्भर रहना पड़ता है।
इस समय पीकू वार्ड ओवरलोड है। बच्चों में वायरल फीवर के केस सबसे ज्यादा आ रहे हैं। लक्षण कोविड जैसे ही हैं, बच्चों का बुखार उतरने में तीन से चार दिन का समय भी लग रहा है। गंभीर बच्चों को भर्ती की सलाह दी जा रही है। अगर बच्चे का शरीर गर्म लग रहा है या बच्चे को सर्दी-जुखाम है और बुखार नहीं उतर रहा है तो चिकित्सकीय सलाह जरूर लें।
डॉ. संजीव प्रजापति, शिशु रोग विशेषज्ञ एवं इंचार्ज पीकू वार्ड

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह