मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में पुलिस ने एक हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। शादी से पहले के वीडियो को वायरल करने की धमकी से तंग आकर एक विवाहित महिला ने अपने जीजा को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने महिला और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

हाइलाइट्स
नरसिंहपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। यह हत्या पूर्व के अवैध प्रेम संबंध और उसके बाद किए गए ब्लैकमेलिंग के कारण हुई। पुलिस ने मृतक की साली समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।
एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने मीडिया को बताया कि यह वारदात ब्लैकमेलिंग से तंग आकर अंजाम दी गई। जांच में सामने आया कि शादीशुदा युवती ने सोशल मीडिया पर हत्या से जुड़े वीडियो और 'रील्स' देखकर अपने जीजा को रास्ते से हटाने की पूरी साजिश रची थी।
पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर को सृजन साहू नामक व्यक्ति जलशा होटल के पास से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान, सीसीटीवी फुटेज और मृतक की मोबाइल लोकेशन ने पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग दिए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए, तीन विशेष टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने मिलकर जांच की। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों - निधि साहू (मृतक की साली) और साहिल - समेत एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने सृजन को जंगल में ले जाकर चाकू से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी और शव को पत्थरों के नीचे दबा दिया था।
मुख्य आरोपी निधि साहू ने पुलिस को बताया कि शादी से पहले उसके जीजा सृजन साहू के साथ उसके अवैध संबंध थे। निधि की पाँच माह पहले ही शादी हो चुकी थी और वह इस रिश्ते को खत्म करना चाहती थी, लेकिन सृजन साहू उसे लगातार शादी से पहले के वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। इस ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर निधि ने जीजा को खत्म करने का फैसला किया।
पुलिस के मुताबिक, परेशान युवती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील्स और वीडियो से 'आइडिया' लेकर हत्या की पूरी साजिश रची। इस साजिश के लिए उसने पहले से ही दो चाकू खरीदे और उन्हें अपने बिस्तर के नीचे छिपा दिया।
इसके बाद, निधि ने अपने परिचित साहिल को इस हत्या के लिए ₹50 हजार की सुपारी दी। उसे ₹10 हजार एडवांस दिए और बाकी के पैसे चुकाने के लिए अपने सोने के कान के गहने भी साहिल को दे दिए।
हत्या के दिन, 25 अक्टूबर की दोपहर, निधि ने जीजा सृजन को घूमने जाने के बहाने बुलाया। वे एक शिफ्ट कार में बैठकर जंगल की तरफ रवाना हुए। जब सृजन ने पूछा कि वे कहाँ जा रहे हैं, तो साहिल ने कहा कि आगे से एक और साथी को साथ लेना है।
जैसे ही सृजन कार चला रहा था, निधि ने अचानक उसकी गर्दन पर चाकू से तीन बार वार किया। इसके बाद, सुपारी लेने वाले साहिल ने भी चाकू से सृजन पर हमला कर दिया। हत्या को अंजाम देने के बाद, दोनों आरोपियों ने शव को जंगल में ले जाकर पत्थरों के नीचे दबा दिया।
डॉ. ऋषिकेश मीना एसपी

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।