30 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेकित छात्रवृत्ति योजना के तहत 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से 300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित करेंगे। जानें योजना की डिटेल्स और कार्यक्रम की जानकारी।

भोपाल: स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 अक्टूबर, गुरुवार को प्रदेश के 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों के बैंक खातों में समेकित छात्रवृत्ति योजना के तहत 300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित करेंगे। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन सभागार में दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव विद्यार्थियों और आमजन को वर्चुअली संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण राज्य के सभी जिलों के समस्त विद्यालयों में भी किया जाएगा। समेकित छात्रवृत्ति योजना के पात्र विद्यार्थी अपने-अपने जिला या विकासखंड के विद्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे। जिला एवं विकासखंड स्तर पर होने वाले इन कार्यक्रमों में स्थानीय विधायक और अन्य जन-प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।
समेकित छात्रवृत्ति योजना का क्रियान्वयन समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग को सौंपा गया है। इस योजना के माध्यम से 6 विभागों (स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति कल्याण, जनजातीय कल्याण, विमुक्त, घुमक्कड़ और अर्द्ध घुमक्कड़, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, और सामाजिक न्याय विभाग) की 20 प्रकार की छात्रवृत्तियों की राशि प्रदान की जाती है।
योजना में प्रदेश के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों को एजुकेशन पोर्टल 3.0 के माध्यम से छात्रवृत्ति की राशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा अंतरित की जाने वाली राशि में स्कूल शिक्षा विभाग की 7 प्रकार की छात्रवृत्तियां भी शामिल हैं, जिनमें सामान्य निर्धन वर्ग छात्रवृत्ति, सुदामा प्री-मेट्रिक, स्वामी विवेकानंद पोस्ट-मेट्रिक, सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों के बच्चों की छात्रवृत्ति, पितृहीन कन्याओं की छात्रवृत्ति, तथा इकलौती बेटी की शिक्षा विकास छात्रवृत्ति प्रमुख हैं।
कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह और जनजातीय कल्याण मंत्री कुँवर विजय शाह भी उपस्थित रहेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय ने समेकित छात्रवृत्ति-2025 के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारियों और जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्तों को निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसमें जिला स्तरीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों और स्थानीय जन-प्रतिनिधियों को शामिल करने के लिए कहा गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।