पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा आयोजित 45वें नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में सतना के 566 मरीजों की जांच की गई और 496 मरीजों को मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। कार्यक्रम में अतिथियों ने सेवा न्यास के सेवाभाव, पर्यावरण संरक्षण अभियान, और डॉ. राकेश मिश्र के समर्पण को सराहा। कैंसर, ह्रदय, श्वसन, स्त्री रोग समेत कई प्रमुख जांचें की गईं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
शनिवार को पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा आयोजित 45वें नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कृष्ण नगर में हुआ। दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टार ग्रुप के चेयरमैन रमेश सिंह रहे जबकि महापौर योगेश कुमार ताम्रकार व संस्कार भारती के प्रांत अध्यक्ष मणिकांत महेश्वरी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
शिविर का शुभारंभ सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र व अतिथियों ने भारत माता व सेवा न्यास के मार्गदर्शक पं. गणेश मिश्रा दद्दा व एवं श्रीमती शांति मिश्रा के के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर 17 जुलाई को दिल्ली में लोकार्पित डॉ. राकेश मिश्र की सद्य: प्रकाशित पुस्तक समिधा की सराहना भी की गई और इसे युवा पीढ़ी का पथ प्रदर्शक बताया गया।
496 मरीजों को मिलीं दवाइयां
स्वास्थ्य शिविर में 566 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें ह्रदय संबंधित रोग के 88 मरीज, श्वसन रोग के 90 मरीज, पेट संबंधी रोग के 93 मरीज, स्त्री रोग के 78 मरीज, हड्डी एवं जोड रोग के 80 मरीज, किडनी रोग के 74 तथा कैंसर रोग के 63 मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के पश्चात 496 सामान्य मरीजों को मुफ्त में दवाइयां भी दी गईं। इस शिविर में पहुंचे मरीजों ने डॉ. राकेश मिश्र के प्रति आभार जताया।
मुख्य अतिथि ने कहा, नई चेतना जागृत कर रहा न्यास
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टार आटोमोबाइल ग्रुप के चेयरमैन रमेश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा न्यास के आयोजनों से हमारे सतना एवं अन्य जिलों के लोगों को लाभ पहुंच रहा है। हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन हो या मैराथन का, डॉ. राकेश मिश्र के द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों से समाज में नई चेतना का जागरण हो रहा है। इस दौरान मुख्य अतिथि श्री सिंह ने न्यास द्वारा विविध कार्यक्रमों में बीज वितरित करने की मुहिम को सराहते हुए कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग जैसे पर्यावरणीय खतरे सम्मुख हैं जिनसे पौधरोपण व प्रकृति से समन्वय बनाकर ही निपटा जा सकता है। श्री सिंह ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए पर्यवरण संरक्षण का संदेश भी मंच से दिया।
महापौर ने अभियानों को बताया प्रेरणापुंज
नगर निगम के महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. राकेश मिश्र के द्वारा किए जा रहे कार्यों की लंबी श्रृंखला है। देश के कई प्रदेशों में अपने सेवाभाव के साथ हर क्षेत्र में नागरिकों की सेवा कार्य में हर क्षण लगे हुए हैं। मेरा स्वयं का अनुभव यह कहता है कि डॉक्टर राकेश मिश्र हर एक मिनट में एक जरूरतमंद की सेवा करते हैं, जो कि समाज सेवा की दृष्टि से अपने आप में बहुत बड़ा उदाहरण है। श्री ताम्रकार ने कहा कि परम पूज्य दद्दा जी एवं बाई के श्री चरणों में नमन करता हूं, जिन्होंने ऐसे पुत्र को जन्म दिया।
निरंतर सेवा कार्य के पर्याय बने न्यास अध्यक्ष
संस्कार भारती के प्रदेश अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. राकेश मिश्र द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य से हमारे सतना जिले एवं महाकौशल प्रांत को लाभ मिल रहा है। यहां निवास करने वाले लोगों के लिए यह सौभाग्य का विषय है। डॉ. राकेश मिश्र की ऊर्जा को देखकर हमें अत्यंत प्रसन्नता होती है, जो कि अपना अमूल्य समय समाज सेवा के लिए समर्पित भाव से दे रहे हैं। उनके सेवा भाव को देखकर हम सबको प्रेरणा मिलती है।
बूंदाबांदी के बीच भी दिखा उत्साह
भारी बरसात के बावजूद महिलाओं एवं बुजुर्गों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। इस अवसर पर न्यास अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने सेवा न्यास की गतिविधियों से अवगत कराते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रीन एंबुलेंस का संचालन देश का पहला प्रयोग है। चलो चलें हम पेड़ लगाएं... धरती पर हरियाली लाएं अभियान के जरिए पेड़ लगाने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता पंकज सिंह परिहार, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, व्यवस्थापक प्रदीप ताम्रकार, सह व्यवस्थापक देवेंद्र महेश्वरी, कोषाध्यक्ष विकास पांडेय, विद्यालय प्राचार्य गणेश प्रसाद मिश्रा ने भी शिविर में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। सेवा न्यास के द्वारा ब्लड प्रेशर, ईसीजी,सुगर, (फेफड़ों की जांंच), बोन मिनरल डेंसिटी, महिलाओं के लिए पैप स्मीयर जांच यानि गर्भाशय कैंसर की पूर्व जांच, पुरुषों के लिए प्रोस्ट्रेट कैंसर की पूर्व जांच, मुंह गले एवं स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग की गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।