रीवा के संजय गांधी अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अब खुद की सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनें स्थापित हो गई हैं। इससे मरीजों को जांच के लिए निजी सेंटर नहीं जाना पड़ेगा। अनुबंध के अनुसार रीवा हेल्थ डायग्नोस्टिक सेंटर को अब अस्पताल परिसर से हटाया जाएगा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
संजय गांधी अस्पताल में अब खुद की सीटी स्केन मशीन और एमआरआई भी स्थापित हो गई है। अनुबंध के हिसाब से अब रीवा हेल्थ डायग्नोस्टिक सेंटर को बोरिया बिस्तर समेटना होगा। आरएचडी का इसी शर्त पर अनुबंध किया गया था। अब मरीजों को एसजीएमएच में ही वह सारी जांच सुविधाएं मिल जाएंगी जिसके लिए आरएचडी को लाया गया था।
आपको बता दें कि श्याम शाह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संजय गांधी अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एमआरआई और सीटी स्केन की जासंच सुविधा नहीं थी। ऐसी स्थिति में मरीजों को जाचं की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आउटसोर्स कंपनी को अनुबंधित किया गया। रीवा हेल्थ डायग्नोस्टिक सेंटर को इस शर्त पर संजय गांधी अस्पताल में मशीन स्थापित करने की जगह दी गई थी कि जब अस्पताल में सीटी और एमआरआई मशीन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी तो उनका अनुबंध भी स्वमेव समाप्त हो जाएगा। अब संजय गाध्ांी अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में दोनों की मशीनें स्थापित हो चुकी है। ऐसी स्थिति में अब रीवा हेल्थ डायग्नोस्टिक सेंटर को अब बोरिया बिस्तर समेटना पड़ जाएगा।
कमिश्नर ने अनुबंध रिन्यू करने से कर दिया था इंकार
आपको बता दें कि जब कार्यकारी अध्यक्ष का पॉवर रीवा कमिश्नर के पास था। तब अनुबंध को रिन्यू करने का प्रस्ताव रखा गया था। कमिश्नर ने अनुबंध को रिन्यू करने से साफ इंकार कर दिया था। हालांकि बाद में कमिश्नर ने रीवा हेल्थ डायग्नोस्टिक सेंटर का रिन्युअल इसी शर्त पर आगे बढ़ाया था कि जब सीटी स्केन और एमआरआई मशीन इंस्टाल हो जाएगी तो उसे यहां से हटाना होगा। अब दोनों ही मशीनें इंस्टाल हो चुकी है।
10 साल से अधिक पुरानी हो चुकी हैं मशीनें
रीवा हेल्थ डायग्नोस्टिक सेंटर संजय गांधी अस्पताल में कई सालों से सेवाएं दे रहा है। जबकि अुनबंध के हिसाब से 10 साल मशीन पुरानी होने के बाद भी उसे यहां से हटना था। इस अनुबंध की शर्त का भी पालन नहीं किया गया। यह मशीन 10 साल से भी काफी पुरानी हो चुकी है। इसके हिसाब से भी रीवा हेल्थ डायग्नोस्टिक सेंटर की समयावधि पूरी हो चुकी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में स्वास्थ्य विभाग की ₹60.60 लाख की सरकारी राशि के गबन का खुलासा हुआ है। EOW ने तत्कालीन CMHO और DHO समेत 6 कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दूसरे दिन दिग्विजय सिंह का तीखा बयान सामने आया। 2200 से अधिक यात्रियों के साथ कानीपुरा से तराना पहुंची इस गैर-राजनीतिक पदयात्रा का विस्तृत विवरण पढ़ें।
मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर नई भर्तियों और शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की घोषणा की गई है। यही नहीं, शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और आधुनिक संसाधनों से लैस करने के लिए सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। दरअसल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर नई भर्ती करने की घोषणा की।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्तव्य की राह में अपने प्राण न्योछावर करने वाले 9 शहीद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोपाल स्थित 95 करोड़ रुपये की शत्रु संपत्ति 'रियाज मंजिल' पर बेदखली की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को केंद्र सरकार के समक्ष पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया है।
भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी वकील मुकुल ढोलपुरे और उसके साथियों का पर्दाफाश किया है। जानें दिल्ली और नाइजीरियाई कनेक्शन से जुड़े इस बड़े खुलासे की पूरी विस्तार से जानकारी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर 25 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत पार्टी घर-घर जाकर वोटर्स का सत्यापन करेगी।
भोपाल स्थित बीएचईएल (BHEL) ऑफिसर्स क्लब में दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन हुआ। जानिए विजेताओं के नाम और कार्यक्रम की पूरी झलकियाँ।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की समीक्षा की। 20,000 करोड़ के 175 निर्माण कार्यों, घाटों के एप्रोच रोड, टेंट सिटी और प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास के लिए दिए अहम निर्देश।
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रिछाई औद्योगिक क्षेत्र की पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।