सीधी जिले में बिजली की अघोषित कटौती ने ग्रामीण और शहरी जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। उमस भरी गर्मी में बिजली गायब, वहीं फाल्ट के बहाने घंटों कटौती की जा रही है। इसके विपरीत, लोगों को भारी भरकम बिजली बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ता परेशान और नाराज़ हैं।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
सीधी जिले में बिजली की अघोषित कटौती का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बरसात के दिनों में लोगों को उम्मीदें थी कि बिजली खपत कम होने से कटौती कम होगी लेकिन इसका विपरीत ही असर दिख रहा है। सरकार द्वारा जहां कहा जा रहा है कि प्रदेश में खपत से ज्यादा बिजली उपलब्ध है वहीं सीधी जिले में विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों द्वारा सरकार के दावे को ही पूरी तरह से झुठलाया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती का असर भले ही कम हो लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों को 24 घंटे में 10 घंटे की बिजली मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती का असर भी अलग-अलग है। जो ग्रामीण क्षेत्र शहरी इलाके के नजदीक हैं वहां बिजली की ज्यादा कटौती नहीं हो रही है। लेकिन जो गांव शहरी क्षेत्र से दूर हैं वहां 10-12 घंटे की बिजली दी जा रही है। वर्तमान में भले बारिश का मौसम हो परंतु ओवरआॅल पर्याप्त वर्षा की कमी के बने हालात से उमस भरी गर्मी का प्रकोप चरम पर है। बिना कूलर पंखे के लोग बेहाल नजर आते हैं। उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों को कूलर एवं पंखा के सामने ही बैठा हुआ देखा जाता है।
ग्रामीण क्षेत्रों में दिन के समय बिजली की अघोषित कटौती सबसे ज्यादा है। रात में भी फाल्ट के बहाने कई घंटे बिजली गुल कर दी जाती है। बिजली न मिलने से लोगों को हो रही भारी असुविधा से लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। चर्चा के दौरान कुछ लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी के कारण लोगों को बिजली की जरूरत सबसे ज्यादा इन दिनों है। ऐसे समय में विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों द्वारा सबसे ज्यादा लाईन फाल्ट की बहानेबाजी कर कई घंटे बिजली की सप्लाई ठप्प कर दी जाती है। सीधी जिला मुख्यालय में भी फाल्ट के बहाने फीडरों में घंटो बिजली की सप्लाई बंद की जा रही है। बिना किसी पूर्व सूचना के ही बिजली की सप्लाई घंटों करने के पीछे विभाग के अधिकारी यही जवाब देते हैं कि 11 केव्ही लाईन के फाल्ट हो जाने से बिजली की सप्लाई ठप्प हो गई है। फाल्ट के बहाने बंद होने वाली बिजली कई घंटों बाद ही शुरू हो पाती है तब तक लोग पसीने से तर-बतर होने को मजबूर रहते हैं।
बिजली के बिल से उपभोक्ताओं को लग रहा करंट
जिले में बिजली की सप्लाई भले ही घंटों बंद हो रही है लेकिन विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों द्वारा भारी भरकम बिजली का बिल लोगों को प्राथमिकता के साथ भेजकर उसकी वसूली करनें में पूरी मुस्तैदी दिखाई जा रही है। गर्मी के दिनों में विद्युत कटौती का अघोषित ग्राफ भले ही बढ़ गया है लेकिन हर महीने बिजली का बिल बढ़ाकर भेजा जा रहा है। ऐसा आभाष होता है कि विद्युत वितरण केंद्रों के प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में भारी-भरकम विद्युत बिल भेजने एवं वसूली करने का रिकार्ड बनाना चाह रहे हैं। चर्चा के दौरान कुछ विद्युत कर्मचारियों का कहना है कि विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर के बड़े अधिकारियों का सख्त निर्देश है कि ज्यादा से ज्यादा बिजली बिल की वसूली का कार्य किया जाए। जिन विद्युत वितरण केंद्रों में वसूली का कार्य किन्हीं कारणों से प्रभावित होता है वहां से प्रभारी को बड़े अधिकारियों की काफी धौंस सुननी पड़ती है। इसी वजह से विद्युत वितरण केंद्र के प्रभारी भी बिजली के भारी भरकम देयकों में कमी करने से कतराते हैं। उनको डर रहता है कि यदि किसी उपभोक्ता का बिजली का बिल कम कर दिया गया तो उन्हें जबलपुर मुख्यालय से काफी फटकार मिलेगी। विद्युत वितरण केंद्र के प्रभारी भी भारी भरकम विद्युत देयकों का सुधार नहीं करते हैं। उपभोक्ता बिजली के बिल लेकर लगातार कार्यालयों का चक्कर काटता रहता है लेकिन उसकी समस्या दूर नहीं की जाती।

रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह