सीधी जिले के कुसमी ब्लॉक में जल जीवन मिशन के अधूरे और घटिया पाइपलाइन कार्य के चलते गड्ढों से भरी सड़क पर ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में चालक घायल हुआ और ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर 10 घंटे का धरना दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पाइप बिछाने के बाद न तो पटाई हुई और न ही रोलर चलाया गया। वे दोषियों पर कार्रवाई और सड़क मरम्मत की मांग कर रहे हैं।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
खेत जोतकर लौट रहा ट्रैक्टर खराब सडक के चलते अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया वहीं एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और वो रविवार रात 10 बजे से धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप था कि जल जीवन मिशन के कार्य में जेसीबी मशीन से मनमानी तौर पर गड्ढे किए गए। यह गड्ढे हादसे का कारण बन रहे हैं। दरअसल जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत जल जीवन मिशन पाइपलाइन का कार्य जोरों से किया गया है जिस पर बारिश ने पूरे निर्माण कार्य की पोल खोल के रख दी है, देखा जा रहा है कि जहां सडक के आसपास ये पाइपलाइन के लिए जेसीबी मशीन से खुदवायी का कार्य किया गया था वहां पर गड्ढे हो गए हैं और वो आए दिन एक नये हादसे से उन गड्ढो पर हो रहे हैं। क्षेत्र में कई एक्सीडेंट इन गड्ढों की वजह से हो चुके हैं। इसका जिम्मेदार लोग जल जीवन मिशन के कर्मचारियों को ही मान रहे हैं।
बताते चलें कि कुसमी ग्राम पंचायत भवन के पास सोमवार रात एक बड़ा हादसा उस वक्त हो गया, जब खेत जोतकर लौट रहा एक ट्रैक्टर खराब सडक के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक घायल हो गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति को भी अंदरूनी चोटें आईं हैं। हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और वे रविवार रात 10 बजे से लगातार धरने पर बैठे गये थे। सोमवार सुबह तक 10 घंटे समय बीत जाने के बाद सरपंच मौके पर पहुंचे और सडक में घटना स्थल पर जेसीबी टेक्टर से निर्माण कार्य कराया।
वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि ये सडक वर्षों से जर्जर हालत में है, इसके लिए कई बार सरपंच चंद्रावती और सचिव विपिन सिंह बघेल से गुहार लगाई गई लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। गांव के ही निवासी रेवती सिंह मरावी ने बताया कि यह सडक स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन इसके निर्माण को लेकर सरपंच और सचिव की घोर लापरवाही के चलते काम शुरू नहीं हो सका है। लेकिन इसके संबंध में जब सचिव विपिन सिंह से बात की गई तो सचिव द्वारा बताया गया कि 3 वर्षों पहले सडक का मरम्तीकरण कार्य कराया गया था, लेकिन जब से जल जीवन मिशन की यह पाइप लाइन का कार्य उनके कर्मचारियों के द्वारा कराया गया है तो जगह-जगह यह सडक को तोडकर पाइप लगाई गई है जिससे यह कच्ची सडक बरसात के कारण और कमजोर हो गई और इस हादसे का कारण भी पाइप लाइन की वजह ही है। बरसात के बाद सडक की मरम्मत की जायेगी। वहीं कई ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के कर्मचारियों पर गंभीर सवाल उठाए है।
लोगों का कहना है कि जब पाइपलाइन का कार्य किया जा रहा था तब इसकी खुदायी कम की गई और इसकी बराबर पटाई नहीं की गई न ही रोलर चलाया गया। निर्माण कार्य में मानक के हिसाब से कुछ भी नहीं कराया गया। जिसके कारण मिट्टी बह बह कर गड्ढा करती चली गई और हादसे का कारण बन गई है। वहीं जलजीवन मिशन के कर्मचारियों कीइस लापरवाही और अनदेखी से ग्रामीण आक्रोशित है और लापरवाहों पर कार्यवाही की मांग और सडक का मरम्मतीकरण की मांग की है।
मामले कि जानकारी मिली है, जांच कर उचित कार्यवाही की जायेगी।
ज्ञानेंद्र मिश्रा, सीईओ, जनपद कुसमी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।