सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिडरिया गांव में जमीनी विवाद के चलते 65 वर्षीय भागीरथी सिंह की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को पकड़ लिया है। मामले में लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था।

हाइलाइट्स
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती शाम लगभग 7 से 8 बजे के बीच जमीनी विवाद के चलते एक 65 वर्षीय युवक भागीरथी सिंह की पड़ोसियों ने घर से अगवा कर खेत में ले जाकर पत्थर से कूचल कर निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना उपरांत मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना व आसपास के लोगो से पूछताछ करने के बाद शव को पंचनामा के बाद पीएम के लिए भिजवा दिया। इधर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम ने जगह-जगह दबिश दी। जहां पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को को पकड़कर पूछताछ कर रही है। चितरंगी थाना प्रभारी सुधेश तिवारी ने बताया कि मंगलवार की शाम जग भागीरथी अपने घर में था तभी उनके पड़ोसियों ने गुट बनाकर आए और उन्हे जबरन उठाकर पास के खेत में ले गए। वहीं विवाद के दौरान आरोपियों ने बुजूर्ग के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद चितरंगी थाना प्रभारी सुधेश तिवारी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्ट मार्टम के लिए चितरंगी स्वास्थ्य केन्द्र भेजवा दिया। वहीं पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान कर ली थी। जिसमे लक्षनधारी सिंह, दुधनाथ सिंह, अर्जून उर्फ पिंटू सिंह और देवनाथ गोड़ शामिल है सभी आरोपी पड़रिया गांव के निवासी है। प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली की मृतक भागीरथी सिंह का आरोपियों के साथ लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। सूत्र बताते हैं कि पुलिस बुधवार को सभी आरोपियों लक्षनधारी सिह गोड पिता शुक्ला सिह गोड ,दुधनाथ सिह गोड पिता लक्षनधारी सिह गोड ,अर्जुन उर्फ पिन्टू सिह गोड पिता भोदू सिह गोड ,देवनाथ सिह गोड पिता लक्षनधारी सिह गोड सभी निवासी पिडरिया को पकड़कर पूछताछ कर रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को देश के महत्वपूर्ण थिंक-टैंक नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
सतना नगर निगम में आठ एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ परिषद का राजनीतिक समीकरण बदला। एल्डरमैन बैठकों में जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उन्हें बजट, वित्तीय अधिकार और मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।
सतना में जनसुनवाई के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आशा कार्यकर्ता ने लंबित ज्वाइनिंग की गुहार लगाई, जबकि एक मां ने बीमार बेटे के इलाज के लिए रोजगार मांगा।
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।