विंध्य की पावन माटी से जन्मे स्टार समाचार ने 15 वर्ष पूरे कर 16वें साल में प्रवेश किया। वर्षगांठ पर केक काटकर जश्न मनाया गया और समाचार पत्र विक्रेताओं को सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री समेत कई हस्तियों ने शुभकामनाएं दीं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
बुधवार को स्टार समाचार ने 16वें वर्ष में प्रवेश किया। इस दौरान स्टार समाचार परिसर में जहां 15 साल पूरे होने का जश्न केक काटकर मनाया गया वहीं समाचार पत्र को जन-जन तक पहुंचाने का जिम्मा उठाने वाले समाचार विक्रेताओं के बीच पहुंचकर मिष्ठान वितरण कर 16वें साल में प्रवेश का जश्न मनाया गया।
बुधवार की सुबह स्टार समाचार प्रबंधन की टीम रेलवे स्टेशन परिसर स्थित उस स्थल पर पहुुंची जहां सर्दी, गर्मी और धूप की परवाह किए बिना घर-घर समाचार पत्र पहुंचाने का जिम्मा उठाने समाचार पत्र विक्रेता पहुंचते हैं। उनके बीच पहुंचे स्टार ग्रुप के चेयरमैन रमेश सिंह ने स्टार समाचार को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए समाचार पत्र विके्रताओं का आभार जताया। इस दौरान श्री सिंह ने समाचार पत्र विक्रेताओं व एजेंटों के बीच पहुंचकर मिष्ठान वितरण किया और उनकी भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि सुबह-सुबह जिस प्रकार से लगातार समाचार पत्र विक्रेता अखबारों को घर-घर तक पहुंचाते हैं वह एक तपस्या की तरह है।
इस दौरान जहां एजेंट राकेश गुप्ता, वीरेन्द्र द्विवेदी, सुरेश साहू प्रेमचंद साहू, मनोज गुप्ता, संजय गुप्ता, रामचंद्र गुप्ता के अलावा राजेश गुप्ता, शिवचंद गुप्ता, मनसुख गुप्ता, अमित गुप्ता, जानकी गुप्ता, घनश्याम अग्रवाल, गणेश कुशवाहा, आशीष गुप्ता, सोनू गुप्ता, राकेश पांडेय, बैजनाथ साहू, कमलेश गुप्ता, गोकुल साहू, प्रशांत साहू, महेश साहू, संतोष गुप्ता, रमेश द्विवेदी, राकेश गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता, रामनरेश गुप्ता,अनिल गुप्ता रामलखन गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, रामेश्वर गुप्ता, दिवाकर, छोटेलाल गुप्ता, मोतीलाल कुशवाहा समेत कई समाचार पत्र विक्रेता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। समाचार पत्र विक्रेताओं ने इस दौरान कामना की कि स्टार समाचार का सफर यूं ही आगे बढ़ता रहे।
यूं ही बढ़ता रहे निष्पक्ष पत्रकारिता का कारवाँ
विंध्य की पवित्र माटी में जन्मा स्टार समाचार अपनी प्रकाशन यात्रा के 15 साल पूर्ण कर 16वें साल में प्रवेश कर गया। पंद्रह साल की प्रकाशन यात्रा के दौरान स्टार समाचार ने कई आयाम गढ़े। सोलहवें वर्ष के प्रवेश करने पर सुधी पाठकों के साथ साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बधाई संदेशों का संप्रेषण करते हुए कहा कि सच्चाई भी अच्छाई भी के ध्येय वाक्य के साथ प्रकाशित स्टार समाचार ने जन सरोकार की पत्रकारिता को एक नया आयाम दिया है।
स्टार समाचार परिवार को 16वें वार्षिक उत्सव पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सत्य, निष्पक्षता औरसामाजिक सरोकार के साथ पत्रकारिता के इस 16 वर्षीय सफर ने न केवल जनमानस का विश्वास अर्जित किया बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की जिम्मेदारी को भी सार्थक रूप से निभाया है। कामना है कि स्टार समाचार आने वाले वर्षों में और अधिक प्रगति करे, नई उंचाइयां छुए औरसत्य के दीप को यूं ही प्रज्जवलित करता रहे।
राजेंद्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री , मप्र शासन
विंध्य की जिस पावन धरा से निकलकर मुझें सपनों के शहर मुंबई के औद्योगिक क्षेत्र में मुकाम बनाने का अवसर मिला, उसी पवित्र भूमि से जन्मे स्टार समाचार के 15 साल पूर्ण होना गौरवपूर्ण है। डेढ़ दशक की इस यात्रा में कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन जन सरोकार की पत्रकारिता के लिए स्टार समाचार एक मजबूत स्तंभ की तरह जनमानस के साथ खड़ा रहा। सतना आगमन पर जब भी स्टार समाचार देखता हूं रोमांचित हो जाता हूं। 16 वें वर्ष में प्रवेश करने पर बधाई।
रूद्रप्रताप रामसुदर्शन त्रिपाठी , व्यवस्थापक-संचालक, इंडियन ग्रुप आफ कंपनीज मुंबई
विंध्य की पवित्र माटी से जन्मे स्टार समाचार ने हमारे क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करने व उनके निदान में अहम भूमिका निभाई है। कोविड काल की कठिन परिस्थितियों में भी स्टार समाचार उसी सशक्तता के साथ अडिग रहा। मेरी शुभकामना है कि स्टार समाचार यूं ही प्रगति पथ पर अग्रसर रहते हुए जन सरोकार की पत्रकारिता को पुष्ट करता रहे।
बृजेश द्विवेदी, कप्तान , भारतीय दिव्यांग टेस्ट क्रिकेट टीम
सतना आगमन के दौरान स्टार समाचार से जुड़ने व समझने का मुझे अवसर मिला। सतना जैसे शहर में जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से जिस प्रकार से प्रस्तुत करते स्टार समाचार को देखा वह सराहनीय है। स्टार समाचार पत्र के प्रकाशन यात्रा के 15 वर्ष पूर्ण करने पर शुभकामनाएं।
सलिल अंकोला, पूर्व भारतीय क्रिकेटर
मुझे यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई है कि स्टार समाचार अपनी स्थापना के 16वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। विगत 15 वर्षों से इस समाचार पत्र ने पत्रकारिता के उच्च मानकों के साथ जनहित और निष्पक्षता को तरजीह देते हुए समाज में सशक्त और रचनात्मक संवाद स्थापित किया है। मुझे विश्वास है कि स्टार समाचार आगे भी इसी निष्ठा और निष्पक्षता के साथ पाठकों को सशक्त जानकारी प्रदान कर लोकतांत्रिक् मूल्यों को मजबूत करेगा।
दिग्विजय सिंह, सांसद सदस्य , राज्यसभा
जनभावनाओं को मुखर स्वर देने वाले सतना से प्रकाशित लोकप्रिय दैनिक स्टार समाचार के सफल 15 वर्ष पूर्ण होने पर सम्पूर्ण संपादकीय टीम को हार्दिक शुभकामनाएं। सतना आगमन के दौरान स्टार समाचार से जुड़ने और उसे नजदीक से जानने का अवसर मुझे मिला, जो सचमुच प्रेरणादायक अनुभव रहा। हम आशा करते हैं कि स्टार समाचार आने वाले वर्षों में भी पत्रकारिता की निष्ठा और विश्वास के साथ प्रगति के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।
फिरोज खान ’अर्जुन’, महाभारत फेम अभिनेता
दैनिक स्टार समाचार के 16 वें वर्ष में प्रवेश करने पर हमारी फिलम और टीवा इंडस्ट्री की ओर से शुभकामनाएं। निश्चित तौर पर स्टार समाचार जन हित के मुद्दों को उठाने में बेहद प्रभावी रहा है, जिसके प्रस्तुतीकरण को सतना आगमन के दौरान हमने भी देखा। हम कामना करते हैं कि स्टार समाचार का कारवां ऐसी ही जनोपयोगी पत्रकारिता के साथ सालों तक चलता रहे।
तरूण खन्ना, महादेव फेम अभिनेता
पिछले डेढ़ दशक से लगातार जन मानस की आवाज बने विंध्य क्षेत्र के प्रतिष्ठित स्टार समाचार के 15 साल पूरे होने पर शुभकामनाएं। सतना प्रवास के दौरान स्टार समाचार को देखने का अवसर मिला। जिस अंदाज में स्थानीय समस्याओं को स्टार समाचार प्रस्तुत करता है, वह प्ररेणास्पद है। उम्मीद है कि पत्रकारिता की यह लौ स्टार समाचार यूं ही सालों जलाए रखेगा।
सुरेंद्र पाल ‘द्रोण’, महाभारत फेम, अभिनेता

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।