×

स्टार सुबह: 24 जुलाई की बड़ी खबरें - जस्टिस वर्मा केस औरCJI, एयर इंडिया, उपराष्ट्रपति और MP सिया विवाद आईएएस पर गिरी गाज

24 जुलाई 2025 की सुबह की खास खबरें! पढ़ें जस्टिस वर्मा केस में CJI से जुड़ी जानकारी, एयर इंडिया के जारी हादसों पर रिपोर्ट, नए उपराष्ट्रपति के चुनाव पर अपडेट और मध्य प्रदेश में सिया विवाद के चलते हुई प्रशासनिक सर्जरी का पूरा ब्योरा।

By: Ajay Tiwari

Jul 24, 20253:04 AM

view17

view0

स्टार सुबह: 24 जुलाई की बड़ी खबरें - जस्टिस वर्मा केस औरCJI, एयर इंडिया, उपराष्ट्रपति और MP सिया विवाद आईएएस पर गिरी गाज

नमस्कार
स्टार सुबह... 24 जुलाई 2025 के सफरनामे में बात जस्टिस वर्मा केस में सीजेआई से जुड़ी खबर... एयर इंडिया के हादसे जारी... नया उपराष्ट्रपति कौन और मप्र में सिया विवाद के चलते प्रशासनिक सर्जरी की.

जस्टिस वर्मा केस से सीजेआई ने खुद को किया अलग


नई दिल्ली. कैशकांड केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई से मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई ने खुद को अलग कर लिया है। चीफ जस्टिस बी आर गवई ने कहा-इसके लिए विशेष बेंच बनानी पड़ेगी। मैं उसमें शामिल नहीं हो सकता, क्योंकि तत्कालीन चीफ जस्टिस ने मुझसे भी सलाह ली थी। विस्तार से पढ़िए...

फिर एअर इंडिया के विमान में आई खराबी, दो घंटे बाद ही लौटा


मलप्पुरम.केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट से दोहा जा रहा एयर इंडिया के विमान को तकनीकी खराबी के चलते लौटना पड़ा। पायलट ने एटीसी को विमान में खराबी की जानकारी दी और विमान को वापस केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया। विस्तार से पढ़िए...

उपराष्ट्रपति चुनाव... जल्द मिलेगा धनखड़ का उत्तराधिकारी


नई दिल्ली. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद चुनाव आयोग एक्शन मोड में आ गया है। आयोग ने नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। आयोग ने कहा कि हमने उपराष्ट्रपति चुनाव से संबंधित तैयारियां शुरू कर दी हैं। विस्तार से पढ़िए...

सिया विवाद के चलते दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों पर गिरी गाज


भोपाल.  मध्य प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सिया (SIYA) के चेयरमैन से जुड़े एक विवाद ने दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को उनके पदों से हटवा दिया है। इसमें प्रमुख सचिव पर्यावरण डॉ. नवनीत मोहन कोठारी और एप्को की कार्यपालन संचालक आर. उमा माहेश्वरी शामिल हैं विस्तार से पढ़िए. .

पति की मौत के 2 दिन बाद महिला ने बेटी संग कुएं में लगाई छलांग


दमोह.  दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के सजियाहार गांव में बुधवार सुबह एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला ने अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस घटना से दो दिन पहले ही महिला के पति ने भी आत्महत्या की थी। विस्तार से पढ़िए...

चलते-चलते...

"संदेह"...... मुसीबत के पहाड़ों का निर्माण करता हैं, और "विश्वास"पहाड़ों में से भी रास्ते का निर्माण करता है...✍️

COMMENTS (0)

RELATED POST

स्टार सुबह खास खबरें: भारत-फ्रांस रक्षा सौदा और एमपी की प्रमुख हलचलें

स्टार सुबह खास खबरें: भारत-फ्रांस रक्षा सौदा और एमपी की प्रमुख हलचलें

आज की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल जेट का महासौदा। मध्य प्रदेश में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी और एपस्टीन फाइल विवाद पर पहली FIR। पढ़ें देश-प्रदेश का पूरा अपडेट।

Loading...

Feb 13, 20264:24 AM

स्टार सुबह..रूस में भारतीय छात्रों पर हमला, PM मोदी का मलेशिया दौरा और शहडोल को CM की सौगात

स्टार सुबह..रूस में भारतीय छात्रों पर हमला, PM मोदी का मलेशिया दौरा और शहडोल को CM की सौगात

स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।

Loading...

Feb 09, 20264:20 AM

स्टार सुबह.. इस्लामाबाद में आतंकी हमला, मॉस्को में जनरल पर फायरिंग और मध्यप्रदेश की बड़ी हलचलें

स्टार सुबह.. इस्लामाबाद में आतंकी हमला, मॉस्को में जनरल पर फायरिंग और मध्यप्रदेश की बड़ी हलचलें

इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।

Loading...

Feb 07, 20265:00 AM

गोल्ड-सिल्वर मार्केट में भारी क्रैश, सुप्रीम कोर्ट का सैनिटरी पैड पर बड़ा फैसला और MP की सुर्खियां

गोल्ड-सिल्वर मार्केट में भारी क्रैश, सुप्रीम कोर्ट का सैनिटरी पैड पर बड़ा फैसला और MP की सुर्खियां

आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।

Loading...

Jan 31, 20261:00 AM