मैहर और सतना के बीच सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस में 21 वर्षीय गर्भवती महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। महिला यात्रियों ने संकट की घड़ी में ‘दाई’ बनकर प्रसव कराया। रेलवे स्टाफ और जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए सतना स्टेशन पर मां और नवजात को अस्पताल पहुंचाया। दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
रेल की पटरियों पर दौड़ती एक आम ट्रेन उस पल खास बन जाती है, जब वह किसी की जिÞंदगी की शुरूआत की साक्षी बन जाए। रविवार की सुबह 22947 डाउन सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस में कुछ ऐसा ही हुआ, जिसने यात्रियों की आंखें नम कर दीं और दिल गर्व से भर दिए। चलती ट्रेन की बी 1 बोगी की सीट क्र. 27 में सवार 21 वर्षीय गर्भवती महिला राज कुमारी ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। यह भावुक पल उस समय और भी खास बन गया जब स्लीपर कोच की महिला यात्रियों ने मिलकर इस संकट की घड़ी में 'दाई' की भूमिका निभाई और एक नई जान को दुनिया में लाने में मदद की। इस अविस्मरणीय पल ने ‘सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस’ को एक नया नाम दे दिया ‘जननी एक्सप्रेस’। यह घटना इस बात का प्रमाण है कि संकट की घड़ी में अजनबी भी अपनों से बढ़कर बन जाते हैं। जहां एक ओर यह घटना इंसानियत और सहयोग की मिसाल बनी, वहीं रेलवे और यात्रियों की तत्परता ने साबित किया कि जिÞंदगी कहीं भी शुरू हो सकती है, यहां तक कि चलती ट्रेन में भी।
मैहर और सतना के बीच शुरू हुई प्रसव पीड़ा
घटना उस समय हुई जब ट्रेन मैहर और सतना के बीच दौड़ रही थी। राज कुमारी अपने पति राजेश कुमार के साथ उधना (सूरत) से अपने गृह जिले भागलपुर जा रही थीं। अचानक उन्हें तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। कोच में अफरा-तफरी का माहौल था, लेकिन घबराने की बजाय कोच की महिला यात्रियों ने हिम्मत दिखाई। उन्होंने चादरों से अस्थायी पर्दा बनाकर एक सुरक्षित माहौल तैयार किया और मिल-जुलकर राज कुमारी की डिलीवरी करवाई।
रेलवे स्टाफ और जीआरपी ने दिखाई संवेदनशीलता
घटना की सूचना सुबह 3.04 बजे जबलपुर कंट्रोल द्वारा कामर्सियल स्टेशन मास्टर विक्रांत को दी गई जिसके बाद सतना जंक्शन के एडीएमओ डॉ आदित्य जांगिड़ एवं वरिष्ठ नर्सिंग अधीक्षक मर्दनसिंह के अलावा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और रेलवे स्टाफ तुरंत हरकत में आ गया । सतना पहुंचने से पहले ही एम्बुलेंस और चिकित्सकों की टीम प्लेटफॉर्म पर तैनात हो गई थी। सुबह करीब 3.40 बजे बजे जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर रुकी, मां और नवजात को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान सतना जंक्शन में ट्रेन तकरीबन 20 मिनट तक रूकी रही।
जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ, यात्रियों में खुशी की लहर
अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने मां और बच्चे दोनों को पूरी तरह स्वस्थ बताया। यह सुनते ही ट्रेन के यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कुछ यात्रियों ने कहा, हमने जीवन में कई सफर किए, लेकिन यह सबसे खास था। यह सिर्फ यात्रा नहीं, एक अद्भुत अनुभव था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में 1998-2009 के बीच नियुक्त शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य। सुप्रीम कोर्ट ने पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई के दौरान छूट देने से किया इनकार। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त के 1500 रुपये जारी किए। जानें कैसे चेक करें अपना पेमेंट स्टेटस और योजना से जुड़ी बड़ी अपडेट्स।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक किशन मोदी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
भोपाल के करोंद स्थित एक चार मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से हड़कंप मच गया। क्रोमा शोरूम के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने एसी और फर्नीचर को जलाकर राख कर दिया।
भोपाल के कटारा हिल्स में एक रिटायर्ड महिला जज की प्रेग्नेंट बहू ट्विशा शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पति पर प्रताड़ना और चरित्र हनन के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता ज्वला के चार शावकों की मौत हो गई है। शावकों के शव आधे खाए हुए मिले हैं, जिससे शिकारियों के हमले की आशंका जताई जा रही है।
धार की ऐतिहासिक भोजशाला मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने दो घंटे की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। जानें क्या रही हिंदू और मुस्लिम पक्ष की दलीलें।
इंदौर में सीलिंग एक्ट को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका। याचिकाकर्ता का आरोप- वर्ष 2000 में खत्म हो चुके कानून के नाम पर अधिकारी कर रहे मनमानी। जानें पूरा मामला।
मध्य प्रदेश भाजपा नेताओं में ईंधन बचत को लेकर विरोधाभास। सौभाग्य सिंह ठाकुर के भारी काफिले पर हेमंत खंडेलवाल ने दी नसीहत। जानें पूरी खबर और कांग्रेस का हमला
ग्राम पंचायत मोरूखेड़ी में जनभागीदारी से पंचायत क्षेत्र की पहाड़ी पर कंटूर ट्रेंच निर्माण कार्य किया गया है। एक हेक्टेयर क्षेत्र में किए जा रहे इस कार्य के तहत कुल 350 कंटूर ट्रेंच बनाई गई हैं। इन ट्रेंचों के माध्यम से प्रतिवर्ष लगभग 13 लाख लीटर वर्षा जल का संचयन किया जा सकेगा।