भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने एफआईएच जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वेल्स को 3-1 से मात दी। यह मुकाबला 9-16 क्वालिफिकेशन मैच के रूप में खेला गया। भारत अब 9 दिसंबर को उरुग्वे के खिलाफ खेलेगा।


नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने एफआईएच जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वेल्स को 3-1 से मात दी। यह मुकाबला 9-16 क्वालिफिकेशन मैच के रूप में खेला गया। भारत अब 9 दिसंबर को उरुग्वे के खिलाफ खेलेगा। भारत की ओर से हीना बानो (14वें मिनट), सुनलिता टोप्पो (24वें मिनट) और इशिका (31मिनट) ने गोल किए, जबकि वेल्स के लिए एलोइस मोएट (52वें मिनट) ने एकमात्र गोल किया। भारत ने मैच की शुरुआत से ही अटैक करके दबाव बनाया और पहले 30 सेकेंड में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। हालांकि शुरुआती बढ़त नहीं मिल सकी। वेल्स को पेनल्टी स्ट्रोक से गोल करने का मौका मिला, लेकिन भारतीय गोलकीपर निधि ने शानदार बचाव किया। पहले क्वार्टर के आखिरी मिनट में साक्षी राणा के शानदार मूव पर हीना बानो ने गेंद को गोल में पहुंचाकर भारत को 1-0 से आगे कर दिया।
हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त
दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही भारत को फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला और टीम लगातार मौके बनाती रही। सुनलिता टोप्पो ने 24वें मिनट में पास मिलने पर गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। पहले हाफ में भारत ने 14 बार सर्कल में घुसकर अटैक किया और लीड हासिल की।
तीसरे क्वार्टर में 3-0 की बढ़त
दूसरे हाफ की शुरुआत में ही इशिका ने रिबाउंड पर गोल दागकर टीम की बढ़त 3-0 कर दी। कप्तान ज्योति सिंह की अगुवाई में भारत ने खेल की रफ्तार को पूरी तरह नियंत्रित रखा और वेल्स की डिफेंस पर दबाव बनाए रखा।
वेल्स की वापसी की कोशिश नाकाम
आखिरी क्वार्टर में वेल्स ने एक मौका बनाया और एलोइस मोएट (52वें मिनट) ने गोल कर अंतर 3-1 कर दिया। लेकिन भारत की डिफेंस ने फिर कोई मौका नहीं दिया और टीम ने मैच अपने नाम किया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार खिताब जीता। कप्तान हरमनप्रीत कौर बनीं सबसे सफल कप्तान, जानिए मैच और प्राइज मनी की पूरी डिटेल।
भारत ने पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। अभिषेक शर्मा ने 82 रनों की आक्रामक पारी खेलकर तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड। जानिए मैच की पूरी हाइलाइट्स।
एएचएफ जूनियर महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। ड्रैग फ्लिकर सुप्रिया ने शानदार हैट्रिक लगाई।
महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। सर्वाधिक छक्कों और रनों के मामले में शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना शीर्ष पर हैं।
चीन में आयोजित जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त दी है। इस शानदार जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ आगामी चार दिवसीय और वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा कर दी है। देवदत्त पडिक्कल मल्टी-डे और ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम की कप्तानी संभालेंगे।
विमेंस एशिया कप में पाकिस्तान की नशरा संधू ने हांगकांग के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट चटकाए। पाकिस्तान ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में बनाई जगह।
ईशान किशन ने 2026 दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन की कप्तानी करते हुए 270 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में बड़ा मुकाम हासिल किया। जानें पूरी खबर और स्कोरकार्ड।
एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से करारी शिकस्त दी। प्रभदीप सिंह ने 5 और कप्तान अनमोल एक्का ने 4 गोल दागे।
भारत ने महिला एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर गरजा।