मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने कार्तिकेय दीपम से जुड़े केस में सिंगल बेंच के आदेश को बरकरार रखा है। कोर्ट ने दो टूक शब्दों में- कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति से जुड़े मुद्दों के लिए सीधे तौर पर सरकार उत्तरदायी है। सरकार को अपने फैसले राजनीतिक आधार पर नहीं लेने चाहिए।
मध्यप्रदेश के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के एक जिले में सामूहिक भोज मासूम बच्चों का काल बन गया। इससे प्रभावित गांव में सन्नाटा पसर गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम अन्य बिमार लोगों के उपचार में जुट गई है। इससे जिलेभर में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।
राजस्थान के जैसलमेर में बस अग्निकांड का शिकार 20 लोगों की पहचान के लिए डीएनए सैंपलिंग शुरू हो गई है। अपनों की तलाश कर रहे परिवारों के दो सदस्यों के सैंपल लिए जा रहे हैं। डीएनए सैंपलिंग के लिए जोधपुर के महात्मा गांधी और जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल में अरेंजमेंट किए गए हैं।
हरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी सेक्टर-11 स्थित कोठी नंबर-116 में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह 2001 बैच के आईपीएस अफसर थे। यह प्रदेश का पहला ऐसा मामला है जब किसी सीनियर आईपीएस रैंक के अधिकारी ने सुसाइड किया है।
उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में बादल फटा है। जिसमें पति-पत्नी लापता हैं और दो लोग घायल हो गए, साथ ही 20 मवेशी मलबे में दबे हैं। वहीं टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के गेंवाली गांव पर भी बादल फटा है।
मध्य प्रदेश की संभावित मुख्य सचिव दौड़ में शामिल रहीं आईएएस अल्का उपाध्याय को केंद्र से लूप लाइन पोस्टिंग मिली है। उन्हें पशुपालन एवं डेयरी विभाग से हटाकर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में सचिव बनाया गया है। इससे साफ है कि मध्यप्रदेश में मुख्य सचिव बनने की उनकी संभावनाओं पर ब्रेक लग गया है।


















