देश के कई हवाई अड्डों पर इंडिगो की उड़ानें सामान्य नहीं हो पाई हैं, जिसके कारण देरी और कैंसिलेशन का सिलसिला जारी है। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें कहा गया है कि एयरलाइन की उड़ानों में अभी भी रुकावट का सामना करना पड़ सकता है।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार देर रात से जारी मूसलाधार बारिश की वजह से मंगलवार को आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। बारिश की वजह से कई सड़कें पानी से लबालब भर गईं।
देहरादून के सहस्त्रधारा में भारी बारिश के कारण बादल फटने से कई दुकानें बह गईं। जिला प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और बचाव कार्य जारी है। इस हादसे में कई लोग लापता हैं। भारी बारिश को देखते हुए देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।















