नवपदस्थ आयुक्त जनसम्पर्क एवं प्रबंध संचालक, मप्र माध्यम मनीष सिंह ने जनसंपर्क संचालनालय में पदभार ग्रहण कर लिया है। वहीं पदभार ग्रहण करने पहुंचे नवागत जनसंपर्क आयुक्त का जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना ने पुष्प-गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इससे पहले सीएम से आज यानी शनिवार को नवपदस्थ आयुक्त (जनसम्पर्क) एवं प्रबंध संचालक, मप्र माध्यम मनीष सिंह ने सीएम हाउस में सौजन्य भेंट की।

नवपदस्थ आयुक्त जनसम्पर्क एवं प्रबंध संचालक, मप्र माध्यम मनीष सिंह ने जनसंपर्क संचालनालय में पदभार ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री से आयुक्त (जनसम्पर्क) एवं प्रबंध संचालक, मप्र माध्यम मनीष सिंह ने मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को नई धार देने के लिए एक फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। इस फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण नियुक्ति जनसंपर्क विभाग में हुई है, जहां 2009 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष सिंह ने एक बार फिर आयुक्त जनसंपर्क के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। वरिष्ठ आईएएस मनीष सिंह ने आज यानी शनिवार को जनसंपर्क संचालनालय पहुंचकर विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान निवर्तमान आयुक्त दीपक सक्सेना ने उन्हें पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इससे पहले पहले सीएम डॉ. मोहन यादव से आज यानी शनिवार को नवपदस्थ आयुक्त (जनसम्पर्क) एवं प्रबंध संचालक, मप्र माध्यम मनीष सिंह ने सीएम हाउस में सौजन्य भेंट की। पद संभालने से पहले सीएम से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की।
दीपक को बनाया आबकारी आयुक्त
गौरतलब है कि बीती देर रात राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 आईएएस और चार राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले कर दिए थे। इसमें आईएएस मनीष सिंह को एक बार फिर जनसंपर्क आयुक्त नियुक्त किया गया है। मनीष सिंह के पास परिवहन विभाग का जिम्मा उनके पास अतिरिक्त रूप से बना रहेगा। इसी तरह जनसंपर्क आयुक्त रहे दीपक सक्सेना को आबकारी आयुक्त बनाया गया है। सक्सेना चार महीने इस पद पर रहे।

जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना ने नवागत आयुक्त जनसम्पर्क एवं प्रबंध संचालक, मप्र माध्यम मनीष सिंह का पुष्प-गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
यह भी पढ़िए...


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।