मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आज दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर एक वकील को मौत के घाट उतार दिया। इससे वकीलों में दहशत फैल गई है। दरअसल, शिवपुरी के करैरा सिविल कोर्ट जाते समय वरिष्ठ अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अधिवक्ता संजय सक्सेना कोर्ट जा रहे थे।

जिलेभर के वकीलों ने आक्रोश जताया है।

शिवपुरी। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आज दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर एक वकील को मौत के घाट उतार दिया। इससे वकीलों में दहशत फैल गई है। दरअसल, शिवपुरी के करैरा सिविल कोर्ट जाते समय वरिष्ठ अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अधिवक्ता संजय सक्सेना कोर्ट जा रहे थे। उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर उनकी हत्या कर दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद जानकारी पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई। कोर्ट शहर से करीब 4 से 5 किमी दूर है। यहां का रास्ता सुनसान होने पर घटना को अंजाम दिया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई थी। इसको लेकर जिलेभर के वकीलों ने आक्रोश जताया है। साथ ही शासन-प्रशासन से मांग की है कि वकीलों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

हमलावरों का नहीं लगा सुराग
पुराना बाजार निवासी वकील संजय सक्सेना रोज की तरह बाइक से कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान, एक सुनसान रास्ते पर पहले से घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावर किसी वाहन से आए थे या पैदल थे, ये पता नहीं चल पाया है। कुछ देर बाद उसी रास्ते से गुजर रहे एक अन्य वकील ने सड़क पर पड़े संजय सक्सेना को देखा। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पीएम के लिए भेजा शव
घटना की सूचना मिलते ही करैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सर्चिंग कर रही है और संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।
जमीनी विवाद में की गई हत्या
शुरुआती जांच में यह वारदात सुनियोजित लग रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में सक्रिय है। परिजन ने इस मामले में जमीनी विवाद के चलते चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।