राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर भोपाल में 1 सितंबर को भव्य आयोजन। एक ही मंच पर 40 वाद्य यंत्र, 200 विद्यार्थियों का गान और 150 छात्राओं के कथक से बनेंगे तीन विश्व रिकॉर्ड।
पन्ना के मोहन्द्रा वन परिक्षेत्र में औषधीय महत्व वाला केवकंद पौधा मिला है। विशेषज्ञ ने इसकी पहचान की। प्राकृतिक जंगलों में इसकी मौजूदगी क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और वनौषधीय संपदा को दर्शाती है।
सतना के बरौंधा परिक्षेत्र में 1002 गिद्ध दर्ज किए गए, लेकिन एक भी अवयस्क गिद्ध नहीं मिला। वन विभाग की गणना ने गिद्धों की घटती नई पीढ़ी और भविष्य को लेकर गंभीर चिंता बढ़ा दी है।
बीते शनिवार को अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में फाइनल एग्जाम के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति कैंपस में आया और सभी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद से हमलावर फरार था। उसको पकड़ने की लगातार कोशिश जारी थी।
पूर्व सीजेआई ने कहा- फैसले के लिए उनके अपने समुदाय के लोगों ने ही उनकी बहुत आलोचना की। उन्होंने कहा कि उन पर खुद आरक्षण का फायदा उठाकर सुप्रीम कोर्ट का जज बनने और फिर क्रीमी लेयर में आने वालों को बाहर करने की वकालत करने का आरोप लगाया गया।
कोर्ट में जज के बदलते ही केस के फैसले भी बदल जाते हैं। सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बीवी नागरत्ना ने इस पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि बेंच के जज बदलने के बाद फैसलों में बदलाव करना सही नहीं है। न्यायिक स्वतंत्रता की विकसित समझ हमें इस बात की गारंटी देती है कि न्यायाधीश द्वारा दिया गया निर्णय बदलते समय के साथ भी बरकरार रहेगा।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल में केंद्रीय संस्कृत विवि भोपाल और आदिवासी बाल कल्याण एवं संस्कृत शिक्षा समिति, रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय ज्ञान परंपरा में संतों का योगदान विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का अयोजन किया गया।
सेम ग्लोबल यूनिवर्सिटी, रायसेन में आज पहले दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। दीक्षांत समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मप्र के सीएम डॉ. मोहन यादव के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी को मानद उपाधि ‘डीलिट’ से सम्मानित किया।
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने मुंबई विवि में पाली, प्राकृत और अवेस्ता पहलवी और गुजरात विवि में प्राकृत भाषाओं के अध्ययन के लिए उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए हैं। इन केंद्रों का उद्देश्य उन्नत अनुसंधान, अनुवाद, पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण और पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक शिक्षाशास्त्र के साथ एकीकृत करना है।
अमेरिकी विश्वविद्यालयों में भारतीय छात्रों के आवेदनों में साल-दर-साल 13 प्रतिशत की गिरावट आई है। दूसरी ओर, जर्मनी भारतीय छात्रों की नई पसंद बनकर उभरा है, जहां 2024-25 सत्र में 32.6 फीसदी की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई। दरअसल, यह दावा हम नहीं, बल्कि एडटेक कंपनी अपग्रेड की ट्रांसनेशनल एजुकेशन की रिपोर्ट में किया गया है।






















