दांतों में झनझनाहट होना एक आम समस्या है, जिससे लगभग सभी लोग कभी न कभी जरूर दो चार होते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि जब लोग ठंडा पानी, गर्म चाय, या यहां तक कि मीठी चीजें खाते ही दांतों में तेज और अचानक दर्द महसूस होती है

दांतों में झनझनाहट होना एक आम समस्या है, जिससे लगभग सभी लोग कभी न कभी जरूर दो चार होते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि जब लोग ठंडा पानी, गर्म चाय, या यहां तक कि मीठी चीजें खाते ही दांतों में तेज और अचानक दर्द महसूस होती है। यह स्थिति तब उत्पन्न होती है जब दांतों की सबसे ऊपरी सुरक्षात्मक परत इनेमल घिस जाती है या मसूड़े पीछे हटने लगते हैं। इससे दांत के अंदर की डेंटीन नामक परत हवा, तापमान और दबाव के सीधे संपर्क में आ जाती है।
डेंटीन में लाखों छोटी नलिकाएं होती हैं जो सीधे दांत की नस से जुड़ी होती हैं। जब ठंडी हवा या पानी इन नलिकाओं तक पहुंचता है, तो यह नस को उत्तेजित करता है और हमें झनझनाहट महसूस होती है। इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह सिर्फ असुविधा नहीं है, बल्कि यह इनेमल के घिसने और संक्रमण के जोखिम की एक स्पष्ट चेतावनी है। ऐसी स्थिति में क्या करें और क्या न करें इसका बहुत अच्छे से ध्यान रखना चाहिए।
क्या करें? -
सबसे पहले, पोटैशियम नाइट्रेट युक्त विशेष सेंसिटिविटी टूथपेस्ट का उपयोग करें। ये टूथपेस्ट धीरे-धीरे नसों को शांत करते हैं।
हमेशा सॉफ्ट ब्रिसल्स वाले टूथब्रश का उपयोग करें। दांतों पर बहुत जोर से रगड़ने के बजाय, गोल घुमाकर हल्के हाथों से ब्रश करें। यह इनेमल को और घिसने से बचाता है। अल्कोहल-मुक्त फ्लोराइड युक्त माउथवॉश का उपयोग करें, जो इनेमल को मजबूत बनाने में मदद करता है।
बहुत अधिक ठंडे (जैसे बर्फ) या बहुत अधिक गर्म खाद्य और पेय पदार्थों से बचें।
खट्टे फल, सोडा, कोल्ड ड्रिंक्स और वाइन जैसे एसिडिक खाद्य पदार्थों के तुरंत बाद दांतों को ब्रश न करें। एसिड इनेमल को नरम कर देता है, और तुरंत ब्रश करने से इनेमल आसानी से घिस जाता है। रात में दांत पीसने की आदत से बचें, क्योंकि इससे इनेमल तेजी से घिसता है।
फ्लोराइड और इनेमल का महत्व
दांतों की झनझनाहट को कम करने के लिए, दांतों के डॉक्टर से मिलकर फ्लोराइड जेल ट्रीटमेंट या सीलेंट करवाएं। फ्लोराइड इनेमल को फिर से ठीक करने में मदद करता है। यह प्रक्रिया घिसे हुए इनेमल को मजबूत बनाती है और डेंटीन की खुली नलिकाओं को ढक देती है, जिससे नस तक बाहरी उत्तेजनाएं कम पहुंचती हैं।
समस्या बनी रहे तो क्या करें?
अगर घरेलू उपचार के बावजूद दो सप्ताह से अधिक समय तक झनझनाहट बनी रहती है, तो तुरंत डेंटिस्ट से संपर्क करें। झनझनाहट का कारण दांत में बड़ी दरार, कैविटी, या मसूड़ों का गंभीर रोग हो सकता है। डॉक्टर आपके दांतों की जांच करके समस्या की जड़ का पता लगाते हैं और जरूरत पड़ने पर फिलिंग या रूट कैनाल ट्रिटमेंट जैसे उपचार करते हैं।

मौसम बदलते ही हमारी जीवनशैली और जरूरतों में बदलाव आना स्वाभाविक है। सर्दियों का मौसम जहां अपने साथ खुशनुमा अहसास और गरमा-गरम खान-पान की लज्जत लाता है, वहीं सेहत और त्वचा के लिए थोड़ी अतिरिक्त देखभाल की मांग भी करता है।
मौसम के अनुसार नाइट ड्रेस का चयन करना बेहद जरूरी है। इस लेख में जानें कि गर्मियों, सर्दियों और मानसून में किस तरह के फैब्रिक और डिजाइन वाली नाइटवियर पहननी चाहिए ताकि आपको चैन की नींद मिले।
बारिश के मौसम में बिना धूप के कपड़े झटपट सुखाने के आसान उपाय। जानें वॉशिंग मशीन स्पिन, हैंगर, पंखे और प्रेस के इस्तेमाल से जुड़े बेहतरीन लाइफस्टाइल टिप्स।
बारिश का मौसम अपने साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता है। मानसून में अपनी सेहत, खानपान और त्वचा का खास ख्याल कैसे रखें, जानें इससे जुड़े बेहतरीन लाइफस्टाइल टिप्स।
जानिए 5 बेहतरीन हाई फाइबर आटे जैसे जौ, बाजरा, रागी, चना और ओट्स, जो पाचन सुधारने, वजन कंट्रोल करने और सेहत बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
जानिए दिनचर्या में समय प्रबंधन (Time Management) का क्या महत्व है। उत्पादकता बढ़ाने, तनाव कम करने और सफलता पाने के लिए समय नियोजन के प्रभावी टिप्स।
डिजिटल दौर और भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में किताबों का महत्व कम हो गया है। जानें कि कैसे किताबें आपके तनाव को कम कर सकती हैं और मानसिक शांति के लिए पठन-पाठन क्यों जरूरी है।
बेहतर नींद और स्वस्थ जीवनशैली के लिए सोने की सही मुद्रा, स्लीप हाइजीन और वैज्ञानिक तकनीकों के बारे में विस्तार से जानें। आज ही अपनाएं ये आदतें

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह