विंध्य क्षेत्र के छह जिलों में राशन कार्ड ई-केवाईसी अभियान अभी अधूरा है। 56 लाख से अधिक सदस्यों में करीब 3.17 लाख का सत्यापन बाकी है। प्रशासन के दावों के बावजूद कई जिलों में प्रक्रिया धीमी बनी हुई है।
मध्य प्रदेश सरकार ने होली की छुट्टियों में किया बदलाव। 3 मार्च को चंद्र ग्रहण और सूतक के कारण अब 4 मार्च को खेला जाएगा रंग। जानें होलिका दहन और नई छुट्टियों का पूरा विवरण।
ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू को जेफरी एपस्टीन मामले में सार्वजनिक पद पर कदाचार और गोपनीय दस्तावेज लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
आतंकियों के पनाहगार पाकिस्तान को हमेशा से ही अपनी बुजदिल हरकतों के चलते वैश्विक मंच पर शर्मसार होना पड़ता है। ऐसे में एक बार फिर ऐसी स्थिति तब आई जब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी ताकत का झूठा बखान करने वाला नापाक पड़ोसी पाकिस्तान की सेना और उसके हालात को लेकर नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
अमेरिका के न्याय विभाग (यूएस डिपार्टमेंट आफ जस्टिस) की सार्वजनिक वेबसाइट से यौन अपराध के दोषी जेफ्री एप्सटीन से जुड़ीं कम से कम 16 अहम फाइलें रहस्यमय तरीके से गायब हो गई हैं। ये फाइलें पोस्ट किए जाने के 24 घंटे के भीतर ही वेबसाइट से हटा दी गईं।
कटनी जिले की बरही तहसील के 3 गांवों (करौंदी खुर्द, कन्नौर, बिचपुरा) की एकमात्र सड़क कलेक्टर द्वारा ठेकेदार को महज ₹300 वार्षिक किराए पर डंपिंग के लिए देने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा। कोर्ट की सख्ती के बाद कलेक्टर और ठेकेदार व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए और कोर्ट ने तत्काल रास्ता खोलने के निर्देश दिए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने 'इंडिया-यूके सीईओ फोरम' में CETA (व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता) को साझा प्रगति का रोडमैप बताया। घोषणा की कि ब्रिटेन के 9 विश्वविद्यालय भारत में कैंपस खोलेंगे और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार $56 अरब से दोगुना करने का लक्ष्य है।
एनसीआरबी ने देश में 2023 के दौरान हुए अपराधों की रिपोर्ट सार्वजनिक की। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2023 में देश में कुल 62 लाख 41 हजार 569 अपराध दर्ज हुए। ये 2022 की तुलना में 7.2 फीसदी ज्यादा हैं। देशभर में महिलाओं पर 4.48 लाख अपराध दर्ज हुए, जो 10 साल में सबसे ज्यादा हैं। रेप केस में राजस्थान (5,078 केस) का पहला स्थान है।
महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। उन्होंने एनडीए उम्मीदवार के रूप में 452 वोट हासिल किए, जबकि विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। इस जीत के बाद देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी बी पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी खुशी जाहिर की है।
देश में नाममात्र के वोट पाने वाली पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों की आय में 2022-23 में 223 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। यह चौंकाने वाली जानकारी एडीआर की नई रिपोर्ट में सामने आई है। वहीं पंजाब में 73, उत्तराखंड में 40 और गोवा में 12 ऐसी पार्टियां हैं, लेकिन किसी ने जानकारी नहीं दी।






















