सतना जिला अस्पताल में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वार्ड और ओपीडी में लगातार जेब कतरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन अस्पताल प्रबंधन सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में नाकाम साबित हो रहा है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
अगर आप भी जिला अस्पताल में इलाज कराने जा रहे हैं तो सावधान रहें क्योंकि किसी भी समय यहां से आपका पर्स व मोबाईल चोरी हो सकता है। जिला अस्पताल में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन किसी न किसी वार्ड या ओपीडी से चोरी की खबरें सामने आती हैं, लेकिन अस्पताल प्रबंधन द्वारा कोई सख्त कदम नहीं उठाये जा रहे। बताया गया कि शुक्रवार को ओपीडी की लाइन में खड़े व्यक्ति की जेब काटकर मोबाईल चोरी कर लिया गया। पीड़ित द्वारा अस्पताल चौकी में लिखित शिकायत दी गई जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई।
एक आरक्षक के सहारे अस्पताल चौकी
जिला अस्पताल में सुरक्षा के नाम पर गिनी-चुनी जगह में डंडाछाप गार्डों की तैनाती की गई है जो अपनी मस्ती में ही व्यस्त रहते हैं। इसके अलावा अस्पताल परिसर में खोली गई चौकी है जिसमे दिन में दो एवं रात में केवल एक आरक्षक के भरोसे पूरे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी रहती है।
क्या है मामला
बताया गया कि बिरसिंहपुर निवासी राजा पांडेय भारी भीड़ के चलते ओपीडी की लाइन में पर्ची कटवाने के लिए लगे थे और अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। अचानक से जैसे ही नम्बर ओपीडी की खिड़की में आया तो उन्होंने पाया कि जेब में मोबाईल नहीं था। ओपीडी की लाइन से भागकर देखने में पाया कि मोबाईल चोरी किये हुए एक महिला और पुरुष जल्दी-जल्दी भाग रहे थे, जिन्हे जोर से आवाज दी गई पर वो रुके नहीं। साथ में आए परिजनों ने जब यह सुना तो उनके द्वारा दोनों चोरों को पकड़ लिया गया और थाने ले जाया गया। इसके बाद थाने में आवेदन देकर चोरों पर कार्रवाई की गई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस ने 'नशा मुक्ति अभियान 2.0' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 2 तस्करों को रंगे हाथों दबोचा और करोड़ों के माल के साथ केमिकल जब्त किए।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, हाईटेक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पीएम ई-बस सेवा के तहत सोमवार से शहर में यात्रियों के साथ इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू होने जा रहा है।
दतिया का सियासी पारा इन दिनों चरम पर है। भगवा पार्टी की तरफ से चुनावी रण में उतरीं किन्नर प्रत्याशी संजना सिंह का प्रचार अभियान पूरे प्रदेश में कौतूहल और चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दतिया की गलियों में यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि एक अनोखा लोक-उत्सव जैसा नजारा बन गया है।
मध्यप्रदेश में भले ही सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा करती हो, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार के आरोपियों पर केस चलाने के लिए विभिन्न विभाग अभियोजन की अनुमति देने में आनाकानी कर रहे हैं।
रीवा के एपीएस विश्वविद्यालय में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया में समिति बदलने से विवाद गहरा गया है। पात्रता, दस्तावेजों और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा में एनएसयूआई ने पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज और शिक्षा व्यवस्था के विरोध में भाजपा कार्यालय घेरने का प्रयास किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
रीवा में ज्वेलरी दुकान से करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। सीसीटीवी में आरोपी कैद हुआ है। वहीं 50 लाख से अधिक की चोरी का खुलासा अब तक नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
पन्ना दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 184 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि जारी करते हुए मेडिकल कॉलेज, केन-बेतवा परियोजना और समान नागरिक संहिता पर सरकार की प्राथमिकताएं बताईं।
सतना के एक स्पा सेंटर में कर्मचारियों और संचालक के बीच विवाद के बाद आधी रात पुलिस पहुंची। ताला तोड़कर युवतियों को बाहर निकाला गया। शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।
सतना में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस और एनएसयूआई ने कलेक्ट्रेट घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प, हिरासत, यातायात जाम और थाना वाहन में तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई।