सतना में बीच बाजार व्यापारी की स्कूटी की डिग्गी से तीन लाख रुपए चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने शहडोल, अनूपपुर और पन्ना के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है। पकड़े गए बदमाशों से नशीली कफ सिरप भी बरामद हुई। पुलिस की छापेमारी जारी है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
दिनदहाड़े बीच बाजार में व्यापारी की स्कूटी की डिग्गी खोलकर तीन लाख रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने नशीली कफ सिरप के साथ धर दबोचा। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के बाद पन्ना जिले से एक और बदमाश को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी फरार चल रहा है जिसकी तलाश में संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में टीआई सिटी कोतवाली रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को व्यापारी राजमन गुप्ता कोलगवां थाना क्षेत्र के संग्राम कालोनी स्थित इंडियन बैंक के खाते से रुपए निकाले। बैंक से निकाले गए रुपए स्कूटी की डिग्गी में रखकर दुकान के लिए रवाना हुआ। रास्ते में जयस्तम्भ चौक में स्कूटी खड़ी कर सब्जी खरीदने लगा। इसी दौरान बदमाशों ने स्कूटी की डिग्गी खोलकर रुपए पार कर दिए। जानकारी लगने पर राजमन ने आसपास बदमाशों की तलाश की फिर कोतवाली आकर शिकायत दर्ज कराई। घटना संज्ञान में आते ही पुलिस की चार टीमें अलग-अलग जगह रवाना की गर्इं। जांच के दौरान बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज मिला। टीआई श्री द्विवेदी ने बताया कि बुधवार की शाम सूचना मिली कि बाइक क्र. एमपी 18जेडजी/2864 में सवार दो युवक नशीली दवा लेकर अमरपाटन से सतना की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर घेराबंदी की गई। सोहावल बाईपास के पास घेराबंदी कर बाइक सवार बदमाश बबलू कुमार नट पिता राम सिंह निवासी खमरौत थाना बुढार जिला शहडोल और रामशरण सिंह पिता ललन सिंह निवासी लुहासो थाना कोतमा जिला अनूपपुर को धर दबोचा गया।
दोनों के पास से नशीली सिरप बरामद की गई। पूछताछ में दोनों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ स्कूटी की डिग्गी खोलकर रुपए चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
पन्ना में दी दबिश
नशीली सिरप के साथ पकड़े गए बबलू और रामशरण ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने अपने साथी संजय कंजर निवासी भोलगढ़ जिला अनूपपुर एवं दुवराज नट पिता महात्मा निवासी देवेन्द्र नगर जिला पन्ना के साथ डिग्गी खोलकर रुपए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद दोनों आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की अलग-अलग टीम अनूपपुर और पन्ना के लिए रवाना की गई। पन्ना पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी दुवराज को गिरफ्तार कर लिया। फरार चल रहे आरोपी संजय कंजर की तलाश में संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। कार्रवाई में एएसआई दशरथ सिंह, हेमराज सिंह, प्रधान आरक्षक कमलाकर सिंह, आरक्षक गंभीर रावत, अजीत सिंह, प्रवीण तिवारी, लवकुश द्विवेदी, रमाकांत शर्मा के अलावा साइबर सेल से एएसआई दीपेश पटेल शामिल रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।