रीवा जिले के त्योंथर स्थित टीडी कॉलेज का नकल करते छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामला गंभीर मानते हुए अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा ने उड़नदस्ता दल को जांच के लिए भेजा, लेकिन मौके पर वीडियो जैसा कोई परीक्षा कक्ष नहीं मिला। अब टीम की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
त्योंथर अंतर्गत टीडी कॉलेज में परीक्षा के दौरान छात्रों के नकल का वीडियो वायरल हुआ। इसे अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा ने गंभीरता से लिया। तुरंत उड़नदस्ता दल को जांच के लिए भेजा गया। उड़नदस्ता दल को वायरल वीडियो के कक्ष जैसा परीक्षा कक्ष मौके पर नहीं मिला। वीडियो में दिखाए गए कक्ष की तलाश की गई लेकिन कहीं भी वैसा कक्ष नजर नहीं आया। अब एडी को टीम के जांच प्रतिवेदन का इंतजार है।
ज्ञात हो कि तराई क्षेत्र में प्राइवेट कॉलेजों के बीच में प्रतिस्पर्धा चलती रहती है। तीन कॉलेजों में ही खींचतान होती है। आए दिन किसी न किसी कॉलेज का वीडियो वायरल कर बदनाम करने की कोशिश की जाती है। इस मर्तबा त्योंथर अंतर्गत टीडी कॉलेज का वीडियो वायरल किया गया। इस वीडियो में परीक्षा हाल में छात्र खुलेआम नकल करते नजर आ रहे हैं। किताबें पास में रखी हैं। सामूहिक नकल का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया गया। इस मामले को अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग ने संज्ञान में लिया। तुरंत एक उड़नदस्ता दल को मौके पर भेजा गया। इसके अलावा अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव को भी मामले की जांच के लिए निर्देशित किया गया। एडी की टीम ने हालांकि मौके पर पहुंच कर वीडियो वाले कक्ष को तलाशने की कोशिश की लेकिन कहीं भी वैसा कक्ष नहीं मिला। टीडी कालेज के परीक्षा कक्ष का भी अवलोकन किया गया लेकिन कहीं भी वायरल वीडियो में नजर आने वाले कक्ष जैसी जगह नहीं मिली। अब एडी को जांच टीम के प्रतिवेदन का इंतजार है।
एडी ने किया विधि कॉलेज का निरीक्षण
अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा ने गुरुवार को शासकीय विधि कॉलेज का निरीक्षण किया। विधि कॉलेज में दो परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। यहां विधि की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। परीक्षा केन्द्र पहुंच कर उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा केन्द्र में नकल जैसी अव्यवस्थाएं नहीं पाई गर्इं।
वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच के लिए उड़नदस्ता दल को मौके पर भेजा गया था। मौके पर वायरल वीडियो में दिखने वाले कमरे जैसा कहीं कुछ भी नहीं मिला। टीम से जांच प्रतिवेदन मांगा गया है। विवि कुलसचिव को भी जांच के लिए कहा गया है।
आरपी सिंह, अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा विभाग, रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।