रीवा में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नशीली कफ सिरप की खाली बोतलें लेकर एसपी कार्यालय पर पुलिस संरक्षण में नशे के धंधे का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुर्दाबाद और डिप्टी सीएम के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे सीएसपी ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
गुरुवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ता और पदाधिकारी एसपी कार्यालय खाली नशीली कफ सिरप की शीशियां पॉलीथिन बैग में लेकर पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान ही सीएसपी पुलिस बल लेकर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को भगाने के लिए लाठियां भाजनी शुरू कर दी। जैसे ही डंडे बरसे भगदड़ मच गई। चंद मिनट में ही पूरा परिसर खाली हो गया।
एनएसयूआई ने प्रदर्शन के पहले शहर के अलग अलग हिस्सों से खाली नशीली सिरप की शीशियां एकत्र की। इन्हें चार बड़े पॉलीथिन बैग में भरा। इसके बाद उसी हालत में उन्हें लेकर नारे बाजी करते हुए सीधे एसपी कार्यालय पहुंच गए। एसपी कार्यालय पहुंचने के बाद एनएसयूआई ने वहां भी नारेबाजी की। चारों पॉलीथिन बैग को परिसर में ही रख दिया और धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने परिसर में ही नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। डिप्टी सीएम के खिलाफ भी नारेबाजी की। एनएसयूआई का प्रदर्शन चल ही रहा था कि तभी मौके पर सीएसपी दलबल के साथ पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शन रोकने और कार्यकर्ताओं को पहले हटाने की कोशिश की। जब नहीं मानें तो उन्हें तितर बितर करने हल्का बल प्रयोग किया। कार्यकर्ता पर जैसे ही डंडा बरसा, वैसे ही मौके पर भगदड़ मच गई। जो जिधर पाया, उधर ही दौड़ लगाने लगे। चंद सेकंड में ही पूरा परिसर खाली हो गया। पुलिस ने दूर तक उन्हें तलाशा लेकिन फिर नहीं मिले। इसके बाद पॉलिथिन बैगको अन्यत्र हटाया गया।
पुलिस की कार्रवाई की पोल खोलने पहुंचे थे
एनएसयूआई कार्यकर्ता मुख्य रूप से नशे के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की पोल खोलने पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि रीवा में यदि नशे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है तो इसके बाद भी नशीली सिरप की शीशियां कहां से पहुंच रही हैं। उनका कहना है कि नशीली सिरप का पुलिस के संरक्षण में विक्रय किया जा रहा है। थानों की बोलियां लगाई जा रही हैं। पुलिस के संरक्षण में ही नशीली सिरप बेची जा रही है। इसी के विरोध में वह प्रदर्शन करने एसपी कार्यालय पहुंचे थे।
बिना अनुमति लिए एनएसयूआई कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। उन्हें हल्का बल प्रयोग कर हटाया गया है।
राजीव पाठक, सीएसपी, रीवा
हमने सीआईडी को सूचना दी थी। सूचना देने के बाद भी आते ही लाठी चार्ज कर दिया गया।
रवि सुमित सिंह, एनएसयूआई प्रदेश सचिव


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।