उमरिया जिले के पाली स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस छात्रावास से लापता पांच छात्राओं को मैहर में ढूंढ लिया गया। जन्माष्टमी के बाद छात्राओं ने मां शारदा के दर्शन का प्लान बनाया था और बिना अनुमति निकल गईं। पुलिस ने 20 घंटे के भीतर छात्राओं को सुरक्षित खोजकर छात्रावास प्रबंधन को सौंपा।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
उमरिया जिले के पाली में स्थित होटल में रहने वाली पांच छात्राएं अचानक लापता हो गई। पांच छात्राओं के एक साथ लापता होने से पुलिस और प्रशासन में हड़कम्प मच गया। लापता छात्राओं की तलाश के लिए हर संभव कोशिश शुरू की गई। हर नजदीकी जिले को मैसेज कर सहयोग मांगा गया। 20 घंटे के अंदर लापता छात्राओं को मैहर में खोज निकाला गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उमरिया जिले के पाली थानान्तर्गत संचालित नेताजी सुभाषचंद बोस बालिका छात्रावास में रहने वाली छात्राएं शनिवार की रात जन्माष्टमी के कार्यक्रम के उपरांत अपने-अपने कमरे में चली गईं। हास्टल प्रबंधन के द्वारा रविवार की सुबह छात्राओं का नास्ते के लिए बुलाया गया तब कक्षा 8वीं की 5 छात्राएं नहीं मिली। हास्टल के कमरों व अन्य जगहों में तलाश की गई लेकिन छात्राओं का कुछ पता नहीं चला तब वार्डन के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। एक साथ पांच छात्राओं के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कम्प मच गया। लापता छात्राओं की तलाश तेजी से शुरू की गई। जांच के दौरान छात्राओं की लोकेशन रेलवे स्टेशन में मिली तब उमरिया पुलिस के द्वारा नजदीकी जिलो की पुलिस से सम्पर्क कर सहयोग मांगा गया। बताया गया कि रविवार की देर शाम मैहर के देवीजी पुलिस ने हास्टल से भाग कर आर्इं छात्राओं को तलाश निकाला। छात्राओं ने बताया कि उन्होंने मां शारदा के दर्शन का प्लान बनाया था लेकिन हास्टल प्रबंधन से अनुमति नहीं मिलती इसलिए बिना बताए मैहर आ गए। पांचों छात्राओं को उमरिया पुलिस और हास्टल प्रबंधन के सुपुर्द कर दिया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।