रीवा में खाद वितरण की बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। प्रशासनिक जांच में दो दुकानों के पीओएस मशीन में यूरिया और डीएपी का स्टॉक दर्ज था, लेकिन मौके पर कुछ भी नहीं मिला। अधिकारियों ने दोनों दुकानों को सीज कर दिया। खरीफ सीजन में किसानों को खाद की किल्लत झेलनी पड़ रही है और उनका आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
बुधवार को प्राइवेट दुकानों पर प्रशासनिक अधिकारियों का पहरा रहा। पहरे में स्टॉक में रखी खाद किसानों को उपलब्ध कराई गई। दो दुकानों में स्टॉक भरा हुआ दिख रहा था लेकिन मौके पर कुछ भी नहीं मिला। इस पर दोनों दुकानों को सीज कर दिया गया है।
आपको बता दें कि खरीफ का सीजन चल रहा है। खेतों में किसानों ने फसल बो दी है। अब उन्हें यूरिया और डीएपी की जरूरत है। यूरिया की एक रैक आई थी। कुछ समितियों और डबल लॉक तक खाद पहुंची। एक दिन खाद का वितरण हुआ। पुलिस के पहरे के बीच खाद का वितरण किया गया। दूसरे दिन अधिकांश जगहों पर खाद खत्म हो गई। किसानों को खाद मिली ही नहीं। किसानों का आक्रोश बढ़ने से रोकने के लिए कलेक्टर ने ऐसा आदेश दिया कि प्राइवेट दुकानदारों को झटका लग गया। कलेक्टर ने तीन दिन के अंदर प्राइवेट दुकानों में स्टोर खाद को वितरण कराने के अधिकारियों को आदेश दे दिए। सभी अधिकारियों की ड्यूटी खाद बिक्री कराने में लगा दी गई। कलेक्टर का आदेश होते ही बुधवार की सुबह किसानों की भीड़ प्राइवेट दुकानों के बाहर लग गई। जहां जहां खाद का भंडारण था। वहां वहां लाइनें लगी रही। सुबह अधिकारी दुकानों तक पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में ही सस्ती दर पर किसानों को यूरिया उपलब्ध कराई गई। किसान खाद पाकर खुश नजर आए। खाद लेने के लिए किसान दूर दूर से पहुंचे थे। यह कार्रवाई रीवा शहर सहित सभी तहसीलों में की गई।
पीओएस मशीन में स्टॉक था और मौके पर खाली
रतहरा शिवानी खाद बीज भंडार पर वितरण कराने नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला पहुंचे। यहां पीओएस मशीन में यूरिया 15.255 एमटी दिख रही थी लेकिन भौतिक रूप से मौके पर कुछ भी नहीं था। डीएपी का स्टॉक 3.8 एमटी दिख रहा था। इस पर नायब तहसीलदार ने दुकान ही सीज कर दी। दुकानदार बहाने बना रहा था। उसने कहा कि पीओएस में स्टॉक दर्ज नहीं हो पाया लेकिन अधिकारियों ने एक नहीं माना। दुकान सीज कर दी गई। इसी तरह की गड़बड़ी चुंआ में संचालित त्रिपाठी खाद बीज भंडार में भी देखने को मिली। यहां भी 15 एमटी यूरिया खाद स्टॉक में पीओएस मशीन में दिख रही थी। वहीं डीएपी का स्टॉक 3.8 एमटी था। मौके पर कुछ भी नहीं मिला। इस दुकान को भी नायब तहसीलदार ने सीज करा दिया।
आज आनी थी यूरिया की रैक अब कुछ दिन बाद आएगी
जिले में यूरिया उर्वरक की रैक आज पहुंचने वाली थी किन्ही कारणोवश रैक प्राप्त नहीं हो पाई है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि शीघ्र ही रीवा के लिये रैक प्राप्त हो जायेगी रैक प्राप्त होने तक किसान धैर्य का परिचय दें। रैक प्राप्त होते ही इसका वितरण किसानों को किया जायेगा। किसानों को 22 से फिर यूरिया की उपलब्धता का आश्वासन दिया गया था। किसान प्रशासन के आश्वासन पर ही रुके हुए थे। अब समय पर खाद नहीं मिलने से उनका गुस्सा फूटना तय है।
कलेक्टर, कमिश्नर को भाकियू प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष सुब्रतमणि त्रिपाठी ने कलेक्टर और कमिश्नर रीवा संभाग रीवा को खाद की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा है। कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि सेवा सहकारी समितियों, डबल लॉक में कितनी खाद भेजी गई और कितनी वर्तमान स्थिति में चाहिए इसकी जानकारी जुटाई जाए। खाद वितरण केन्द्रों में किसानों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। छांव पानी की व्यवस्था कराने की मांग की गई है। गांवों में बिजली की समस्या है। ट्रांसफार्मर जले हुए हैं। उन्हें बदलने की मांग की गई है। 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की मांग की गई। किसान सुब्रत ने कलेक्टर की पहल का स्वागत किया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।