सीधी जिले में नापतौल विभाग की लापरवाही से उपभोक्ता लगातार कम वजन की ठगी के शिकार हो रहे हैं। सब्जी, फल, पेट्रोल पंप से लेकर किराना दुकानों तक ईंट-पत्थरों और गलत बाट-तराजू का प्रयोग खुलेआम हो रहा है। विभागीय निष्क्रियता के चलते दुकानदार मनमानी कर रहे हैं और ग्राहकों को सही तौल नहीं मिल रहा। आमजन ने मांग की है कि नियमित जांच और कड़ी कार्रवाई से इस गोरखधंधे पर रोक लगाई जाए।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
जिले में नापतौल विभाग की निष्क्रियता से ग्राहकों को कम वजन से ही संतोष करना पड़ रहा है। शहर सहित गांव की दुकानों में ईंट-पत्थर के बटखरे का भी इस्तेमाल हो रहा है। यहां नापतौल विभाग की उदासीनता से धीरे-धीरे कारोबार में कम नापतौल की समस्या बढ़ती जा रही है। विभाग की स्थिति का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि यहां सालों साल कई दुकानदारों के बाट तराजू की जांच नहीं होती। जिससे एक ओर जहां दुकानदारों की चांदी कट रही है वहीं वस्तुओं का कम वजन करने से ग्राहक लुट रहे हैं।
बता दें कि शहर में पेट्रोल पंप, हार्डवेयर, किराना, फल, सब्जी सहित अन्य तरह की वस्तुओं की खरीदी के समय ग्राहकों के हावभाव देखकर दुकानदार बटखरे का चयन करते पेट्रोल पंप पर लेने पहुंचे ग्राहकों कम मात्रा में पेट्रोल या डीजल दिया जाता है, वाहन चालकों को तेल लेते समय जानकारी नहीं मिल पाती मगर वाहनों को सफर में ले जाते समय इसकी कमी की जानकारी प्राप्त होती है और उन्हें परेशानी का सामना भी करना पड़ता है।
सब्जी एवं फल विक्रेताओं द्वारा सर्वाधिक लापरवाही
शहर के कुछ सब्जी एवं फल विक्रेता बाट की जगह ईट-पत्थर का इस्तेमाल करते हैं। नाराजगी जताने पर दुकानदार दो टूक में कहते हुए चलता कर देता है कि जहां सही तौल मिले वहीं जाकर सब्जी ले लो। सबसे ज्यादा परेशानी सब्जी वालों को लेकर होती है। कभी सही वजन नहीं देते। मीट-मछली विक्रेताओं के यहां भी गड़बड़झाला है। एक तो महंगाई ऊपर से चीजों के वजन में कमी से काफी नुकसान होता है। मिठाई के साथ डिब्बे या किसी थैले का वजन नहीं तौला जाना चाहिए फिर भी शहर के चाय नास्ता के होटलों में यह सब खुलेआम चल रहा है। यदि यह हालत शहर की है गांव में क्या स्थिति होगी समझा जा सकता है। वैसे तो विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाकर कांटा-बाट का सत्यापन करते हैं। गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई भी होती है, मगर वास्तव में यह धरातल पर कहीं दिखती नहीं। जिसकी वजह से दुकानदार कम तौल करके खुले आम ग्राहकों को लूटने में नापतौल विभाग का काम कि वो वस्तुओं के तौल में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों की नियमित रूप से जांच करें।
कम वजन देने वाले दुकानदारों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करें
ग्राहकों को सही वजन व मात्रा मिले ये जिम्मेदारी नापतौल विभाग की है। लोहे के बाट व इलेक्ट्रॉनिक मशीन की नियमित जांच और लाइसेंस का नवीनीकरण जरूरी है। सीधी जिले में नापतौल विभाग की लापरवाही सदैव से जारी रही है, कभी कभार कुछ दुकानदारों के किलोवाट का प्रमाणीकरण विभाग द्वारा अपने ऑफिस में ही बुलाकर कर दिया जाता है या तो फिर वो जब दुकानों में जाते हैं तो फॉर्मेलिटी के नाम पर कुछ कार्यवाही करके मामले को रफा दफा कर देते हैं। सीधी जिले के आमजन ने मांग की है कि समस्त दुकानदारों के तराजू किलो, वाट की विधिवत जांच समय-समय पर की जाए जिससे उपभोक्ता ऐसे छल कपट करने वाली दुकानदारों से लूटने से बच सकें।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।