आरएसएस सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले इंदौर प्रवास पर हैं। वे 1 दिसंबर से शुरू होने वाले वृहद गृह संपर्क अभियान और पंच-परिवर्तन संकल्पों की कार्ययोजना को अंतिम रूप देंगे।

इंदौर. स्टार समाचार वेब
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार और रविवार को इंदौर में रहेंगे। इस दौरान वे संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के साथ-साथ मालवा प्रांत में शुरू होने वाले वृहद गृह संपर्क अभियान की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
होसबाले ने शनिवार सुबह मालवा प्रांत के जनजातीय समाजों के नेतृत्व करने वाले कार्यकर्ताओं के साथ संवाद सत्र में हिस्सा लिया। शाम को चिमनबाग मैदान में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम इंदौर महानगर की चयनित महाविद्यालयीन शाखा टोलियों के एकत्रीकरण के लिए आयोजित किया गया था। होसबाले रविवार, 30 नवंबर को भी व्यस्त रहेंगे। वे अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ आंतरिक बैठक करेंगे। इसके अलावा, संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार दोपहर 2:30 बजे से रवींद्र नाट्यगृह में प्रमुखजन गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस गोष्ठी के अंतिम सत्र में जिज्ञासा समाधान (सवाल-जवाब) रखा जाएगा, जिसमें संघ की भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा।
हिंदू सम्मेलन कार्ययोजना को अंतिम रूप
होसबाले बैठकों के दौरान 1 दिसंबर से मालवा प्रांत के सभी 28 जिलों के 138 खंडों में शुरू हो रहे वृहद गृह संपर्क अभियान की तैयारी और जनवरी में होने वाले हिंदू सम्मेलन की कार्ययोजना को अंतिम रूप देंगे। इस वृहद अभियान के तहत, मालवा प्रांत के सभी 28 जिलों के 138 खंडों के 12,500 से अधिक गांवों और 101 नगरों के 7,500 से अधिक मोहल्लों में संघ कार्यकर्ता टोलियां बनाकर घर-घर जाकर संपर्क करेंगी। इस अभियान के माध्यम से 35 लाख से अधिक परिवारों से संपर्क साधने की योजना है। कार्यकर्ता संघ परिचय पत्रक, संघ साहित्य, स्टीकर और भारत माता का चित्र परिवारों को सौंपेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों और नगरों की सेवा बस्तियों में घरों पर भगवा पताका भी लगाई जाएगी।
पंच-परिवर्तन के पाँच संकल्पों पर चर्चा
गृह संपर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य परिवारों के साथ पंच-परिवर्तन के पांच संकल्पों पर चर्चा करना है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर इन संकल्पों पर संवाद करेंगे और परिवारों से किसी एक संकल्प का आह्वान करवाएंगे। पंच-परिवर्तन में सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवनशैली और नागरिक कर्तव्यों का पालन शामिल हैं।
अभियान का संदेश: संघ का मानना है कि परिवार ही संस्कारों और परंपराओं की पाठशाला हैं, और उन्हें संस्कारक्षम बनाए रखना आज की चुनौती है। इसके अलावा, स्वदेशी जीवनशैली और भारत केंद्रित विचार-व्यवहार ही स्वावलंबी भारत का आधार है। प्रत्येक नागरिक द्वारा संवैधानिक और नैतिक कर्तव्यों का पालन करके ही भारत को विश्व गुरु बनाया जा सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।