×

पाकिस्तान का एक और जासूस गिरफ्तार

पंजाब से जासूसी के आरोप में एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है। मोहाली एसएसओसी ने रूपनगर के गांव महलान निवासी जसबीर सिंह को पकड़ा है। जसबीर दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में शामिल हुआ था।

By: Star News

Jun 04, 202512:16 PM

view9

view0

पाकिस्तान का एक और जासूस गिरफ्तार

-पंजाब से यूट्यूबर अरेस्ट: सामने आया ज्योति-दानिश का कनेक्शन


चंडीगढ़। पंजाब से जासूसी के आरोप में एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है। मोहाली एसएसओसी ने रूपनगर के गांव महलान निवासी जसबीर सिंह को पकड़ा है। जसबीर दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में शामिल हुआ था। वह तीन मौकों पर पाकिस्तान गया था। दरअसल, पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल ने बुधवार को पाकिस्तानी जासूसी के नेटवर्क का पदार्फाश करते हुए जसबीर सिंह नाम के यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जसबीर सिंह को पाकिस्तान समर्थित जासूसी नेटवर्क में कथित संलिप्तता का आरोपों में गिरफ्तार किया गया है, जिसके यूट्यूब पर 11 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

पाकिस्तानी एजेंट शाकिर से संबंध
पुलिस ने बताया कि रूपनगर के रहने वाले जसबीर सिंह पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंट शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा के साथ संबंध होने का आरोप है जो कि एक आतंकी समर्थित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है। जसबीर का हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (जासूसी के आरोप में पहले गिरफ्तार) और पाकिस्तानी नागरिक एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के साथ नजदीकी संबंध थे जो कि पाकिस्तान हाई कमीशन से निष्कासित अधिकारी है।

तीन बार नापाक यात्रा
पंजाब पुलिस की जांच में पता चला है कि जसबीर सिंह ने दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में आयोजित पाकिस्तान नेशनल डे समारोह में हिस्सा लिया था, जहां उसकी मुलाकात पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और व्लॉगर्स से हुई। जसबीर ने 2020, 2021 और 2024 में तीन बार पाकिस्तान की यात्रा की थी। उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में कई पाकिस्तान-आधारित फोन नंबर पाए गए हैं, जिनकी अब विस्तृत फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

सबूत मिटाने की कोशिश 
ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद जसबीर ने पीआईओ के साथ अपने सभी कम्युनिकेशन कॉन्टेंट और सबूतों को मिटाने की कोशिश की, ताकि वह पुलिस की कार्रवाई से बच सके। मोहाली के एसएसओसी में इस मामले में एक एफआईआर दर्ज की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


 

COMMENTS (0)

RELATED POST

हिमाचल: दो मिनट 1 सेकंड में राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त, कहा-शेष विधायक पढ़ लें

हिमाचल: दो मिनट 1 सेकंड में राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त, कहा-शेष विधायक पढ़ लें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज यानी सोमवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषणा के साथ शुरू हुआ, लेकिन राज्यपाल ने अभिभाषण मात्र 2 मिनट 1 सेकेंड में ही खत्म कर दिया। राज्यपाल ने अभिभाषण के शुरुआत के दो पैरा पढ़े और अभिभाषण के अंत का पैरा पढ़ा।

Loading...

Feb 16, 20263:02 PM

यूपी: छह जिलों में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी... तीन गिरफ्तार

यूपी: छह जिलों में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी... तीन गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश के छह जिला कोर्ट लखनऊ, वाराणसी, अलीगढ़, मेरठ, आजमगढ़ और अमरोहा को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे प्रशासन और शासन के बीच हड़कंप मच गया। भनक लगते हीं आनन-फानन में कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। इसके साथ ही पूरे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Loading...

Feb 16, 20262:44 PM

नौ जजों की सुप्रीम बेंच मंदिर में महिला भेदभाव केस की करेगी सुनवाई 

नौ जजों की सुप्रीम बेंच मंदिर में महिला भेदभाव केस की करेगी सुनवाई 

सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों की बेंच 7 अप्रैल-2026 से धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के भेदभाव के मामलों पर सुनवाई शुरू करेगी। इस मामले में प्रमुख रूप से केरल के सबरीमाला मंदिर से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि सभी पक्ष अपनी लिखित दलीलें 14 मार्च तक जमा करें।

Loading...

Feb 16, 20262:12 PM

धमकी: गुजरात को बना देंगे खालिस्तान और स्कूल में होगा ब्लास्ट

धमकी: गुजरात को बना देंगे खालिस्तान और स्कूल में होगा ब्लास्ट

गुजरात में आज यानी सोमवार को 30 से ज्यादा स्कूलों को एक ईमेल के जरिए धमकी दी गई है। इन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। पुलिस विभाग को इसकी सूचना मिली तो पुलिस की टीमें बम निरोधक और खोजी दस्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं।

Loading...

Feb 16, 20261:38 PM

राजस्थान: फैक्ट्री में लगी भीषण आग... आठ मजदूर जिंदा जले

राजस्थान: फैक्ट्री में लगी भीषण आग... आठ मजदूर जिंदा जले

राजस्थान के भिवाड़ी की एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका होने के बाद उसमें भीषण आग लग गई। हादसे में कई मजदूर जिंदा जल गए तो कई अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। यह घटना खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट संख्या जी1 - 118 स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह हुई, जिसमें मजदूर जिंदा जल गए।

Loading...

Feb 16, 20261:02 PM