×

नौ जजों की सुप्रीम बेंच मंदिर में महिला भेदभाव केस की करेगी सुनवाई 

सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों की बेंच 7 अप्रैल-2026 से धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के भेदभाव के मामलों पर सुनवाई शुरू करेगी। इस मामले में प्रमुख रूप से केरल के सबरीमाला मंदिर से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि सभी पक्ष अपनी लिखित दलीलें 14 मार्च तक जमा करें।

By: Arvind Mishra

Feb 16, 20262:12 PM

view2

view0

नौ जजों की सुप्रीम बेंच मंदिर में महिला भेदभाव केस की करेगी सुनवाई 

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि सुनवाई 22 अप्रैल तक पूरी की जाएगी।

  • केंद्र ने सबरीमाला फैसले की समीक्षा का समर्थन किया
  • भेदभाव मामले में पीठ गठित,7 अप्रैल से होगी सुनवाई
  • सभी पक्ष अपनी लिखित दलीलें 14 मार्च तक जमा करें

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों की बेंच 7 अप्रैल-2026 से धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के भेदभाव के मामलों पर सुनवाई शुरू करेगी। इस मामले में प्रमुख रूप से केरल के सबरीमाला मंदिर से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि सभी पक्ष अपनी लिखित दलीलें 14 मार्च तक जमा करें। केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वह सबरीमाला फैसले की समीक्षा का समर्थन करते हैं। बेंच में सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली शामिल हैं। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ वकील परमेश्वर और शिवम सिंह को एमिकस क्यूरी के रूप में नियुक्त किया है, ताकि न्यायालय को आवश्यक मार्गदर्शन और पक्षों की दलीलों का विश्लेषण प्रदान किया जा सके।

22 अप्रैल तक आएगा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि सुनवाई 22 अप्रैल तक पूरी की जाएगी। सबरीमाला फैसले की समीक्षा का समर्थन करने वाले पक्षों के लिए कृष्ण कुमार सिंह को नोडल काउंसल नियुक्त किया गया है, जबकि फैसले का विरोध करने वालों के लिए शश्वती परी को नोडल काउंसल बनाया गया।

सियासी हलचल

विपक्षी कांग्रेस का कहना है कि सरकार को अदालत में जाने से पहले जनता को अपना रुख साफ-साफ बताना चाहिए। उनका आरोप है कि सरकार इस संवेदनशील मुद्दे पर अब तक असमंजस की स्थिति में है। 
 
COMMENTS (0)

RELATED POST

भिवाड़ी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, अवैध निर्माण का भंडाफोड़ | Rajasthan News

भिवाड़ी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, अवैध निर्माण का भंडाफोड़ | Rajasthan News

राजस्थान के भिवाड़ी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 8 मजदूर जिंदा जल गए। जानिए हादसे की वजह, प्रशासन की कार्रवाई और घायलों की स्थिति पर पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Feb 16, 20264:33 PM

हिमाचल: दो मिनट 1 सेकंड में राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त, कहा-शेष विधायक पढ़ लें

हिमाचल: दो मिनट 1 सेकंड में राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त, कहा-शेष विधायक पढ़ लें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज यानी सोमवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषणा के साथ शुरू हुआ, लेकिन राज्यपाल ने अभिभाषण मात्र 2 मिनट 1 सेकेंड में ही खत्म कर दिया। राज्यपाल ने अभिभाषण के शुरुआत के दो पैरा पढ़े और अभिभाषण के अंत का पैरा पढ़ा।

Loading...

Feb 16, 20263:02 PM

यूपी: छह जिलों में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी... तीन गिरफ्तार

यूपी: छह जिलों में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी... तीन गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश के छह जिला कोर्ट लखनऊ, वाराणसी, अलीगढ़, मेरठ, आजमगढ़ और अमरोहा को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे प्रशासन और शासन के बीच हड़कंप मच गया। भनक लगते हीं आनन-फानन में कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। इसके साथ ही पूरे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Loading...

Feb 16, 20262:44 PM

नौ जजों की सुप्रीम बेंच मंदिर में महिला भेदभाव केस की करेगी सुनवाई 

नौ जजों की सुप्रीम बेंच मंदिर में महिला भेदभाव केस की करेगी सुनवाई 

सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों की बेंच 7 अप्रैल-2026 से धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के भेदभाव के मामलों पर सुनवाई शुरू करेगी। इस मामले में प्रमुख रूप से केरल के सबरीमाला मंदिर से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि सभी पक्ष अपनी लिखित दलीलें 14 मार्च तक जमा करें।

Loading...

Feb 16, 20262:12 PM

धमकी: गुजरात को बना देंगे खालिस्तान और स्कूल में होगा ब्लास्ट

धमकी: गुजरात को बना देंगे खालिस्तान और स्कूल में होगा ब्लास्ट

गुजरात में आज यानी सोमवार को 30 से ज्यादा स्कूलों को एक ईमेल के जरिए धमकी दी गई है। इन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। पुलिस विभाग को इसकी सूचना मिली तो पुलिस की टीमें बम निरोधक और खोजी दस्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं।

Loading...

Feb 16, 20261:38 PM